scriptआज सुबह 9 बजे से होगा कोविड वैक्सीनेशन रुद्र प्रताप को दिया जाएगा पहला डोज | covid vaccination to be given to Rudra Pratap from 9 am today | Patrika News
नरसिंहपुर

आज सुबह 9 बजे से होगा कोविड वैक्सीनेशन रुद्र प्रताप को दिया जाएगा पहला डोज

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अब इंतजार खत्म हुआ। आज सुबह 9 बजे से जिले में कोविड 19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा।पहला वैक्सीन डोज स्वास्थ्यकर्मी रुद्र प्रतापसिंह को दिया जाएगा।

नरसिंहपुरJan 15, 2021 / 10:56 pm

ajay khare

1601nsp1.jpg

covid vaccine

नरसिंहपुर. कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अब इंतजार खत्म हुआ। आज सुबह ९ बजे से जिले में कोविड 19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा।पहला वैक्सीन डोज स्वास्थ्यकर्मी रुद्र प्रतापसिंह को दिया जाएगा। नरसिंहपुर जिले के लिए 7 हजार 340 डोज प्राप्त हुये हैं, इनको वैक्सीन स्टोर में रखा गया है। जिला चिकित्सालय में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पहले चरण में कोविड पोर्टल में पूर्व से पंजीकृत 405 हेल्थ वर्कर्स का एक सप्ताह में टीकाकरण किया जायेगा। इसके बाद राज्य स्तर से चयनित संस्थाओं में क्रमवार टीकाकरण किया जायेगा। दाहिने भुजा की डेल्टायड मांसपेशी में 0.5 एमएल का इन्ट्रामस्कुलर डोज दिया जायेगा। पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरी खुराक का टीका फिर से लगाया जायेगा। जिले में टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को लगभग 100 हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला चिकित्सालय में बनाये गये टीकाकरण केन्द्र पर होगा। पहले चरण का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा। इस पहले सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को टीकाकरण होगा। को विन पोर्टल पर दर्ज हेल्थ केयर वर्कर्स को ही टीका लगाया जायेगा। इस पोर्टल पर 6 हजार 199 हेल्थ वर्कर्स का डाटा दर्ज है। इनमें से पहले चरण में 405 हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और अभियान के लिए ड्यूटी लगाई जा चुकी है। कोविड 19 का टीका जिनको टीका लगेगा उन्हें एसएमएस भेजा जायेगा, उनकी आईडी का सत्यापन होगा और इसके बाद टीका लगाया जायेगा। टीका लगाने के बाद संबंधित व्यक्ति को आधा घंटा आब्जर्वेशन में रखा जायेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एलईडी पर सीधा प्रसारण सुबह 9 बजे से किया जायेगा। इस प्रसारण को देखने के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज में वैक्सीन को उचित तापमान पर रखने की पूरी व्यवस्था की गई है।
पहला टीका लगेगा सफाईकर्मी को
पहला टीका किसी सफाई कर्मचारी को लगाया जाएगा। यह सफाई कर्मियों की सेवाओं का सम्मान भी होगा जो कोरोना के संकटकाल में उन्होंने प्रदान की हैं। टीकाकरण का प्रोटोकॉल तय किया गया है। वैक्सीन उन्हें ही पहले लगेगी जिनका क्रम है। इनमें फ्रंट लाइन वर्कर्स जैसे पुलिस कर्मी, राजस्व अमला भी शामिल है। टीकाकरण के लिए पंजीयन जिस क्रम में हुआ, टीके भी उसी क्रम में लगेंगे।

Home / Narsinghpur / आज सुबह 9 बजे से होगा कोविड वैक्सीनेशन रुद्र प्रताप को दिया जाएगा पहला डोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो