scriptHospital : ओपीडी में नहीं मिलते डॉक्टर इलाज कराने भटकते हैं मरीज | doctors absent from opd | Patrika News
नरसिंहपुर

Hospital : ओपीडी में नहीं मिलते डॉक्टर इलाज कराने भटकते हैं मरीज

छुट्टी पर गए तीन डॉक्टर, जिम्मेदारों ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था

नरसिंहपुरFeb 06, 2018 / 11:52 pm

संजय तिवारी

doctors absent from opd

doctors absent from opd

नरसिंहपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अस्पताल की हालत यह है कि शाम की ड्यूटी में एक भी डॉक्टर नहीं मिलता है। पूरी ओपीडी खाली नजर आती है। मंगलवार को इसका नजारा देखने को मिला जब एक भी डॉक्टर कक्ष में नजर नहीं आया।

शाम 5 बजकर 25 मिनट पर ओपीडी कक्ष खाली पड़े थे। डॉक्टर अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। इस दौरान मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। यही हाल महिला ओपीडी से लेकर पुरूष किसी भी कक्ष में कोई डॉक्टर नहीं है। मरीज डॉक्टरों को खोजकर परेशान होते रहे। यहां तक कि मारपीट में घायल मरीज मुन्नालाल मेहरा आकस्मिक कक्ष में डॉक्टर को करीब बीस मिनट से खोजकर परेशान था। इसको लेकर मरीजों में नाराजगी नजर आई।

मरीज उमेश सिंह ने कहा कि में सभी डॉक्टरों के कक्षों में देखकर आया हूं कहीं भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है। किसी के कक्ष में ताला लगा है तो किसी में कुर्सी खाली पड़ी है। यही बात मरीज उमाकांत ने कही। मरीजों ने कहा कि यह एक दिन की बात नहीं है। शाम के समय अक्सर डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इस दौरान दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज डॉक्टर को दिखाने आते है। इसके बाद पर्ची बनवाकर डॉक्टर को खोजते हैं लेकिन डॉक्टर का अता-पता नहीं रहता है। कई बार तो सुबह के समय भी यही हालत नजर आती है। कक्ष में खोजने से भी डॉक्टर नहीं मिलते हैं। बस एक आकस्मिक डॉक्टर किसी प्रकार से मिल जाते हैं। मरीजों ने कहा कि जिला अस्पताल की हालत सुधरने वाली नहीं है। जिला अस्पताल बस गरीब लोगों की एक आस बनकर रह गया है। अस्पताल में वहीं लोग आते हैं, जिनको प्राइवेट में नहीं दिखाना होता है, लेकिन आकर भी उन्हें निराशा ही मिलती है। दिनभर डॉक्टर नहीं मिलते हैं। इसको लेकर परेशान मरीजोंंं की परेशानी और बढ़ जाती है।

छुट्टी पर हैं डॉक्टर
तीन डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के बाद तीन डॉक्टर बचे हैं। सुबह के समय ड्यूटी पर आते हैं। अभी ट्रेनिंग में चले गए हैं।
डॉ. विजय मिश्रा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो