scriptकोरोना काल में नवरात्र पर व्रत और अनुष्ठान होंगे थोड़ा महंगे | Fasting and rituals on Navratri in the Corona period will be a bit exp | Patrika News
नरसिंहपुर

कोरोना काल में नवरात्र पर व्रत और अनुष्ठान होंगे थोड़ा महंगे

इस बार कोरोना काल में पड़ रहे नवरात्र के त्योहार पर व्रत और अनुष्ठान जरा महंगे होंगे। व्रत और पूजन, अर्चन व अनुष्ठान और भंडारे में उपयोग की जाने वाली कई चीजें पहलेकी तुलना में आंशिक रूप से महंगी हो गई हैं।

नरसिंहपुरOct 14, 2020 / 09:18 pm

ajay khare

navratra_2020_1.jpg

navratra

नरसिंहपुर. इस बार कोरोना काल में पड़ रहे नवरात्र के त्योहार पर व्रत और अनुष्ठान जरा महंगे होंगे। व्रत और पूजन, अर्चन व अनुष्ठान और भंडारे में उपयोग की जाने वाली कई चीजें पहलेकी तुलना में आंशिक रूप से महंगी हो गई हैं। सबसे ज्यादा असर पूजन सामग्री पर देखने को मिलेगा। पूजन और हवन आदि में उपयोग होने वाली सामग्री में सबसे प्रमुख है कपूर। कर्पूर आरती और वेदी प्रज्जवलित करने और हवन के बीच बीच में कपूर का उपयोग पर्याप्त मात्रा में होता है। पिछले एक साल से इसके रेट बढ़ते बढ़ते १६०० रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। अब ५० ग्राम कपूर ८० रुपए में मिल रहा है। हवन सामग्री भी ८० रुपए प्रति किलो तक हो गई है। फलाहारी सामग्री पहले की तुलना में बहुत महंगी नहीं हुई है पर आंशिक रूप से इसके रेट बढ़े हैं। आरती पूजन और हवन की सबसे जरूरी सामग्री यानी गाय का शुद्ध घी ५१० रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। भंडारे के लिहाज से देखें तो आटा से लेकर रिफाइंड तेल तक के दाम ५ से १० रुपए तक बढ़ गए हैं। सनफ्लावर तेल में २० रुपए प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है।
चाय हुई सबसे ज्यादा महंगी
व्रत के दौरान चाय का पर्याप्त सेवन होता है। इस बार इसके दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। चाय पत्ती के दाम में प्रति किलो ८० रुपए तक की वृद्धि हुई है। चाय के दाम में ४० फीसदी तक वृद्धि हुई है। २०० ग्राम का चाय का पैकेट जो ५० रुपए में आता था अब वह ७० रुपए में बेचा जा रहा है।
सामग्री- दाम प्रति किलो
फलाहारी खाद्य पदार्थ-१२५-१७५
मूंगफली-१००-११५
साबूदाना-६५-८०
कपूर-१६००
हवन सामग्री-६०-८०
गाय का शुद्ध घी-५१०
नारियल सूखा-१५-१८
नारियल गीला-२०-२५
सेव-८०-१००
केला- ४० रुपए दर्जन
——————–

Home / Narsinghpur / कोरोना काल में नवरात्र पर व्रत और अनुष्ठान होंगे थोड़ा महंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो