घरेलू विवाद में मामी भांजी ने किया कीटनाशक का सेवन
नरसिंहपुर•Oct 22, 2018 / 05:24 pm•
ajay khare
poison
गाडरवारा। समीपी ग्राम सिंहपुर छोटा में आपसी घरेलू विवाद में मामी एवं भांजी ने कीटनाशक सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। जिन्हे सूचना मिलते ही गाडरवारा की 108 एंबूलेंस से गाडरवारा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल की पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा पिता चैनलाल कौरव छैनाकछार (14) अपने मामा राजीव के यहां सिंहपुर छोटा गांव गई थी। जहां सोमवार को सुबह करीब आठ नौ बजे उसके मामा मामी में आपसी विवाद होने लगा। तभी मामा राजीव ने भांजी श्रद्धा से कहा यहां नहीं आया करो, मैं तुम्हारे पिताजी को बुलाता हूं, यहां से जाओ। तभी उसकी मामी रजनी पति राजीव कौरव (25) एवं भांजी श्रद्धा दोनों ने गेहूं में रखी एक एक सल्फास की गोली खा ली। जिनकी हालत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। ग्राम सिंहपुर छोटा में आपसी घरेलू विवाद में मामी एवं भांजी ने कीटनाशक सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। जिन्हे सूचना मिलते ही गाडरवारा की 108 एंबूलेंस से गाडरवारा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल की पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धा पिता चैनलाल कौरव छैनाकछार (14) अपने मामा राजीव के यहां सिंहपुर छोटा गांव गई थी। जहां सोमवार को सुबह करीब आठ नौ बजे उसके मामा मामी में आपसी विवाद होने लगा। तभी मामा राजीव ने भांजी श्रद्धा से कहा यहां नहीं आया करो, मैं तुम्हारे पिताजी को बुलाता हूं, यहां से जाओ। तभी उसकी मामी रजनी पति राजीव कौरव (25) एवं भांजी श्रद्धा दोनों ने गेहूं में रखी एक एक सल्फास की गोली खा ली। जिनकी हालत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Home / Narsinghpur / मामा ने कह दिया कुछ ऐसा कि मामी भांजी ने खा लिया जहर