scriptMP Election Result : पहले राउंड के आ गए रिजल्ट, 3 में भाजपा 1 में कांग्रेस आगे | MP Election Result : First round results are out, BJP ahead in 3, Congress ahead in 1 | Patrika News
नरसिंहपुर

MP Election Result : पहले राउंड के आ गए रिजल्ट, 3 में भाजपा 1 में कांग्रेस आगे

-नरसिंहपुर जिले में गणना के पहले राउंड में तीन में भाजपा एक में कांग्रेस आगे

नरसिंहपुरDec 03, 2023 / 10:33 am

Ashtha Awasthi

bjp_1.jpg

mp chunav results live update

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले की चार विधानसभा सीटो के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद तीन दिसंबर को मतगणना चल रही है। मंडी में चाक-चौकस व्यवस्थाओं के बीच गणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से हुई। पहले राउंड की गणना में नरसिंहपुर, गाडरवारा और गोटेगांव विधानसभा सीट से भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त हासिल की है जबकि तेंदूखेड़ा में कांग्रेस से भाजपा पीछे चल रही है।

पहले राउंड की गणना के सामने आए परिणाम के अनुसार नरसिंहपुर में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल को 5576, कांग्रेस के लाखन सिंह को 4387 मत मिले। जिसके अनुसार 1189 वोट से प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। इसी तरह गाडरवारा से भाजपा के प्रत्याशी सांसद राव उदयप्रताप सिंह को 7412 मत मिले वहीं कांग्रेस की सुनीता पटेल को 3067 मत मिले।

इस तरह सांसद 4345 मत से आगे चल रहे हैं। तेंदूखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को 5751 मत मिले जबकि भाजपा के विश्वनाथ सिंह पटेल को 4056 मत मिले यहां कांग्रेस प्रत्याशी 1695 मतो से आगे है। गोटेगांव में भाजपा के महेंद्र नागेश को 5629 मत मिले, कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी शेखर चौधरी को 2389 मत मिले यहां कांग्रेस के एनपी प्रजापति को पहले राउंड में 1508 मत ही मिल सके। भाजपा यहां निर्दलीय प्रत्याशी से 3240 मतो से आगे चल रही है।

चार सीटो पर 33 प्रत्याशी हैं मैदान में

जिले में विधानसभा चुनाव के मैदान में रहे 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला आज हो रहा है। अपनी-अपनी जीत की उम्मीद लगाए सियासी दलों ने परिणाम आते ही जश्न-जुलूस की खासी तैयारियां कर ली है। आतिशबाजी के लिए पटाखों, मुंह मीठा कराने मिठाइयों और स्वागत के लिए फूलमालाओं की बुकिंग पहले से हो गई है। जिले में कुल मतदाता 849466 है। जिसमें 711777 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिले का मतदान प्रतिशत 83.79 रहा है।

Home / Narsinghpur / MP Election Result : पहले राउंड के आ गए रिजल्ट, 3 में भाजपा 1 में कांग्रेस आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो