scriptmurdar : बच्चों के लिए खाना बनाने से मना किया तो पति दे दी ऐसी सजा | murdar : wife : food not make | Patrika News

murdar : बच्चों के लिए खाना बनाने से मना किया तो पति दे दी ऐसी सजा

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 28, 2019 12:22:31 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में हुई महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी पति ने पुलिस को बताई हत्या करने की वजह

murdar : wife : food not make

murdar : wife : food not make

गोटेगांव। सभी को मालूम है कि बच्चों के खान-पान, लालन-पालन का ध्यान मां से ज्यादा दुनियां में कोई नहीं रखता, लेकिन कभी-कभी मां पर भी आरोप लग जाते हैं जो विश्वाश योग्य नहीं होते, ऐसा ही एक मामला गोटेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव में हुई नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मृतिका के पति ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें.. जंगल में गला रेतकर वृद्ध की हत्या

थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला ने बताया कि श्रीनगर निवासी राजेश्वरी पति भरत कुशवाहा (25) वर्ष की 18 सितंबर की रात मौत हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतिका के गले में निशान पाए गए थे और पीएम में दम घुटने से मौत होना सामने आया था। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि मामले में संदिग्ध पति भरत कुशवाहा से पूछताछ की गई तो पहले तो उसने इसे हादसे से मौत होना बताया लेकिन सख्ती करने पर उसने वारदात करना स्वीकार कर दिया। आरोपी भरत ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या उसकी साड़ी से टकुड़े से गला दबाकर की थी।

यह भी पढ़ें… सुसुराल जाने से करती थी इंनकार, तो पति ने दी ये सजा…

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो दिन से उसके बच्चे भूखे स्कूल जा रहे थे। पत्नी खाना नही बना रही थी। यदि उससे खाना बनाने के लिए जोर दिया जाता था तो वह उसको फंसाने की धमकी देती थी। इसी बात पर से आवेश में आकर उसका गला दबा कर मार डाला। आरोपी ने बताया कि उसने 18 सितंबर की शाम 7 बजे उसकी हत्या की थी।


मायके वालों का आरोप सही निकला
गौरतलब हो कि गत दिवस राजेश्वरी कुशवाहा के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की हत्या गला दबा कर उसके पति ने की है। उन्होंने यह भी बताया था कि पांच माह पूर्व प्रताडऩा पर से पुलिस चौकी झोतेश्वर में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बात की पुष्टि पुलिस ने भी करते हुए उस समय की गई रिपोर्ट के कागजात निकाल कर पुलिस थाना गोटेगांव को सौंप दिए गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो