scriptहाथरस कांड के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से नोकझोंक के बीच दी गिरफ्तारी | NSUI workers protest against Hathras incident in Gadarwara MP | Patrika News

हाथरस कांड के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से नोकझोंक के बीच दी गिरफ्तारी

locationनरसिंहपुरPublished: Oct 03, 2020 02:49:32 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी-50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

हाथरस कांड का विरोध

हाथरस कांड का विरोध

नरसिंहपुर. यूपी के हाथरस कांड का विरोध देशव्यापी हो चला है। हर जगह युवक-युवतियां इस मुद्दे पर आंदोलित हैं। खास तौर पर कांग्रेस की बात करें तो वह सबसे ज्यादा आक्रामक है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के रुख को देख कर आम कार्यकर्ता सड़क पर है। इसी कड़ी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गाडरवारा में विरोध मार्च निकाला जिसे रोकने की पुलिस ने हर संभव कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक, हाथापाई तक हुई।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुई घटना और पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तारी देने थाने की तरफ कूच किया। इसी दौरान पानी टंकी के पास पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। ऐसे में कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे तो पुलिस सभी को नालंदा स्कूल परिसर ले गई और वहां करीब 50 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
ये भी पढें- अब नरसिंहपुर में दोहराया गया हाथरस, पीडित की मौत के बाद हरकत में आया पुलिस- प्रशासन

पैदल मार्च व जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से पूर्व नपा अध्यक्ष अनीता रविशेखर जायसवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोना कौरव, युवा कांग्रेस जिला कांग्रेस सेवादल पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगेश कौरव, रवि जायसवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी बलवंत कौरव, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राहुल शेखर जायसवाल, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सारिका जायसवाल, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमा कश्यप आदि की उपस्थिति रही।
उधर शुक्रवार को शहर व ब्लाक कांग्रेस ने स्थानीय गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर हाथरस में हुई घटना के विरोध व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर मौन धरना दिया। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर प्रधानमंत्री व उप्र के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरना देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष चौ, चंद्रशेखर साहू, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि राष्ट्र को विकसित करने में गांधीजी का अहम योगदान है गांधीजी आज भी हमारे लिए प्रसांगिक हैं। गांधीजी ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया और देश को आजादी दिलाई। वर्तमान में देश के चार बड़े मुद्दे पर हम गांधीगिरी के द्वारा जानेंगे कि कैसे मार्ग मिल सकता है। कार्यक्रम के बाद गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनको याद किया गया। इस मौके पर मनोहर लाल साहू, चंद्रप्रकाश यादव, रुद्रेश तिवारी, विजय आजाद, राजेंद्र नेमा, पार्षद अस्सु नेमा, रोहित पटेल, अतुल चौरसिया, राहुल चंदेल, बसंत चौरसिया, आशीष राजवैद्य, अर्चना राय, शोभा सिंघई, अंजू यादव, मालती कहार आदि मौजूद रहीं।
करेली में जलाईं मोमबत्तियां: हाथरस की घटना के विरोध में करेली शहर के कांग्रेसियों व अन्य लोगों ने चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकार मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो