scriptपत्रिका टॉक शो केंद्र के बजट को अनेक किसानों ने बताया नाकाफी | #Patrika Talk Show-Many farmers told the budget of the Center | Patrika News
नरसिंहपुर

पत्रिका टॉक शो केंद्र के बजट को अनेक किसानों ने बताया नाकाफी

स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी में बजट को लेकर किसानों के टॉक शो का आयोजन किया। इसमें अधिकतर किसानों ने बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए और प्रावधान किए जाने की अपेक्षा जताई।

नरसिंहपुरFeb 02, 2019 / 12:44 pm

ajay khare

Talk show

Talk show

गाडरवारा। शुक्रवार को पत्रिक ा ने स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी में बजट को लेकर किसानों के टॉक शो का आयोजन किया। इसमें अधिकतर किसानों ने बजट को किसानों के लिए निराशाजनक बताते हुए और प्रावधान किए जाने की अपेक्षा जताई।
किसान यशवंत दीक्षित निवासी ग्राम निवारी ने कहा मोदी जी अक्सर इस बात को दोहराते हैं कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। जबकि किसान की आय दो गुनी तो छोड़ो आज कृषि आय आधे से भी कम हो गई है। इसके साथ महंगाई चरम पर है। लेकिन किसानों को उपज के वाजिब दाम नहीं मिल रहे। बजट किसानों के लिए निराशा जनक एवं चुनावी झुनझुना है।
स्वतंत्र कौरव कृषक निवासी ग्राम गरधा ने कहा बजट में किसानों का वाजिब दाम दिलाने के प्रावधान नहीं हैं। किसानों को उपज के सही दाम न मिलने से फसल कटाई के लिए मजदूरी भी नहीं निकल पाती लाभ होना दूर की बात है। फसल के रेट दिनों दिन कम हो रहे हैं। वहीं महंगाई निस दिन बढ़ रही है।
कुलदीप कौरव निवासी पुंआरिया ने कहा चार पांच साल पहले फसलों के ठीक रेट मिलते थे। लेकिन आजकल मंडी में सभी अनाजों के रेट कम रहने का खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान गर्त में जा रहे हैं, सरकार किसान हित में और अच्छी योजना ला सकती थी।
चिरहकलां के किसान ताराचंद धानक ने कहा केंद्र सरकार किसानों को बजट में घोषित साल में छह हजार देने के बजाय गन्ना एवं अनाजों का दाम बढ़ाती। शक्कर का आयात नहीं किया जाकर स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देती तो किसानों को उचित मूल्य मिलते। किसान केवल फसलों का सही दाम चाहता है। इसी प्रकार प्यारेलाल कहार बम्हौरी, दीपक धानक चिरहकलां, राजकुमार शर्मा बगदरा, दीपेश शर्मा बोहानी आदि ने भी बजट में किसानों के लिए प्रावधानों की कमी बताई।

Home / Narsinghpur / पत्रिका टॉक शो केंद्र के बजट को अनेक किसानों ने बताया नाकाफी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो