scriptपुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा आरोपी हरिओम गिरफ्तार | Police reveals blind murder accused Hariom arrested | Patrika News
नरसिंहपुर

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा आरोपी हरिओम गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मृतक प्रकाश पिता धनीराम धानक 46 वर्ष बीते 7 और 8 अप्रैल की दरम्यानी रात उसके घर में बुरी नीयत से घुसा था। जब वह भागने लगा तो आरोपी हरिओम ने उसका पीछा करते हुए सब्बलनुमा राड से उस पर प्रहार किया

नरसिंहपुरApr 14, 2021 / 09:39 pm

ajay khare

crime_1.jpg

crime

नरसिंहपुर. ग्राम खपड़ी खमरिया में हुए एक अंधे कत्ल का स्टेशनगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सिलसिले में गांव के ही एक युवक आरोपी हरिओम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रकाश पिता धनीराम धानक 46 वर्ष बीते 7 और 8 अप्रैल की दरम्यानी रात उसके घर में बुरी नीयत से घुसा था। जब वह भागने लगा तो आरोपी हरिओम ने उसका पीछा करते हुए सब्बलनुमा राड से उस पर प्रहार किया और घर लौट आया। पुलिस ने आरोपी हरिओम के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। स्टेशनगंज थाना प्रभारी अमित दाणी ने बताया कि ग्राम खपड़ी खमरिया में रमेश दुबे के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास एक ग्रामीण का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त ग्राम खमरिया निवासी प्रकाश पिता धनीराम धानक 46 वर्ष के रूप में की गई थी। मृतक के सिर, पैर व पीठ में चोट के गंभीर निशान पाए गए थे। खमरिया में लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक अपने कुछ परिजनों के साथ 7 अप्रैल को अपनी भांजी की लगन में गाडरवारा क्षेत्र के किसी गांव गया था। जहां से रात्रि में वह भटिया जरजोला बहन के घर आया और वहां से पैदल गांव आ गया था। पुलिस ने हरिओम पिता मंजू उर्फ शिवरात्रि धानक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की। जिसने बताया कि मृतक प्रकाश धानक 7 और 8 अप्रैल की रात करीब साढ़े 12 बजे बुरी नीयत से घर में घुसा था। उसे आहट मिली तो और उसने आवाज लगाई तो वह भागने लगा। जिसका पीछा करते हुए वह खेत में लगे ट्यूबवेल तक आ गया और यहीं पर उसने सब्बलनुमा राड से उस पर हमला किया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि हमला करने के बाद भी वह मरा नहीं था और छटपटा रहा था। इसके बाद वह भाग गया और सब्बलनुमा राड को छुपा दिया।
————————–

Home / Narsinghpur / पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा आरोपी हरिओम गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो