scriptचीचली में पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला संपन्न | Workshop on poxo act in chichli | Patrika News
नरसिंहपुर

चीचली में पॉक्सो एक्ट पर कार्यशाला संपन्न

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद सभागार में पोक्सो एक्ट 2012 की कार्यशाला नगर परिषद अध्यक्ष सुधा ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में जनपद चीचली की सीईओ प्रतिमा परते, थाना चीचली प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश पाठक, आश्रिता राजपूत महिला आरक्षक, बीआरसी डीके पटेल, परियोजना अधिकारी उमा बमन एवं समस्त पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।

नरसिंहपुरJun 16, 2019 / 05:42 pm

ajay khare

Poxo

Poxo

गाडरवारा। 14 जून को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद सभागार में पोक्सो एक्ट 2012 की कार्यशाला नगर परिषद अध्यक्ष सुधा ताम्रकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में जनपद चीचली की सीईओ प्रतिमा परते, थाना चीचली प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश पाठक, आश्रिता राजपूत महिला आरक्षक, बीआरसी डीके पटेल, परियोजना अधिकारी उमा बमन एवं समस्त पर्यवेक्षक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत टिफिन एवं बिस्कुट के पैकेटों से किया गया। जिन्हें आंगनवाड़ी के अति कम वजन के बच्चों में ही वितरित कराया गया। पॉक्सो एक्ट 2012 के संबंध में विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी एवं उप निरीक्षक ने सभी को विस्तार से जानकारी दी। वहीं चाइल्ड एवं महिला हेल्पलाइन के संबंध में भी उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एक बालिका एवं दो बालिकाओं में परिवार नियोजन अपनाने वाली माताओं का सम्मान किया गया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का आभार रतिराम साहू द्वारा व्यक्त किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो