scriptपर्यटक वीजा पर भारत आए 2 अमरीकियों पर 41500 रु. जुर्माना, धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी का आरोप | 2 Americans who came to India on tourist visa participation in religious activities fine 41500 Rs | Patrika News
राष्ट्रीय

पर्यटक वीजा पर भारत आए 2 अमरीकियों पर 41500 रु. जुर्माना, धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी का आरोप

2 Americans fine 41500 Rs: पर्यटक वीजा पर भारत की यात्रा के दौरान दो अमरीकी नागरिकों द्वारा असम के सोनितपुर जिले में धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

Feb 05, 2024 / 08:21 am

Prashant Tiwari

 2 Americans who came to India on tourist visa participation in religious activities fine 41500 Rs

 

पर्यटक वीजा पर भारत की यात्रा के दौरान दो अमरीकी नागरिकों द्वारा असम के सोनितपुर जिले में धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने रविवार को यह जानकारी दी। एएसपी ने बताया, दोनों अमरीकी नागरिकों ने 1 फरवरी को यहां बैपटिस्ट क्रिश्चियन मिशन अस्पताल में एक धार्मिक बैठक में हिस्सा लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

 

 

दोनों की हो गई पहचान

उन्होंने कहा, हमने जांच की और उन्हें धार्मिक सभा में शामिल पाया। उनमें से प्रत्येक पर 500 अमरीकी डॉलर (लगभग 41,500 रुपए) का जुर्माना लगाया गया और उन्हें जाने की अनुमति दी गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान जॉन मैथ्यू बून और माइकल जेम्स फ्लिन्चम के रूप में की गई है।

Hindi News/ National News / पर्यटक वीजा पर भारत आए 2 अमरीकियों पर 41500 रु. जुर्माना, धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी का आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो