
5 बांग्लादेशी महिलाएं अवैध तरीके से कर रही थी सीमा पार, BSF ने 3 को मानवीय आधार पर बार्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंपा
उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने पांच बांग्लादेशी महिलाओं और एक बच्चे को गैर कानूनी रूप से सीमा पार करने के दौरान हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि 68वीं वाहिनी की सीमा चौकी जीतपुर के जवानों ने इन सभी को 19 अप्रैल को पकड़ा।
पकड़ी गई महिलाओं में से 2 ने बताया कि वो भारत काम की तलाश में आ रही थी, जबकि अन्य ने बताया कि वो अलग-अलग समय में भारत आई थीं और सभी ने भारतीय व्यक्तियों से शादी की है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सपना अरोड़ा (32) जिला सतखिरा, फरदुसी खातून (30) जिला-चुवाडांगा, हलीमा अख्तर (25) जिला खुलना, अनीता (25) जिला पटुआखली, रत्ना मोहितोष विश्वास (27) और उसके 4 वर्षीय पुत्री, जिला सतखीरा के रूप में हुई है।
आज सभी महिलाएं अपने परिवार से मिलने के लिए बांग्लादेश जा रही थी। पकड़ी गई सभी महिलाओं ने 13000 से 20000 तक रुपये दलालों को सीमा पर करने के लिए दिए हैं। BSF ने गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं को मानवीयता और सद्भावना के चलते बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के हवाले कर दिया, जबकि अन्य दो महिला और एक बच्चे को पुलिस थाना बागदाहा को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: उड़ीसा में शर्मनाक घटना! दलित ने मंदिर के लिए चंदा देने से किया इंकार, तो थूक में रगड़वाई नाक
वहीं 68वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर योगिंदर अग्रवाल ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पार घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। जिसके चलते कुछ लोग पकड़े जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के सीमा रक्षक बलों के आपसी सहयोग और सद्भावना के कारण, उनमें से कुछ को BGB को सौंपा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, अब लोहार जाति को नहीं मिलेगी ST की सुविधाएं
Published on:
21 Apr 2022, 5:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.