scriptबाढ़ पीड़ितों की मदद को सामने आए आमिर खान, दिए 25 लाख रुपये | Aamir khan Donate 25 lakh to Assam flood victim | Patrika News
राष्ट्रीय

बाढ़ पीड़ितों की मदद को सामने आए आमिर खान, दिए 25 लाख रुपये

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने असम सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आमिर को उनकी दरियादली के लिए ट्वीट के जरिए आभार जताया है।

Aug 01, 2017 / 11:13 am

ashutosh tiwari

aamir khan

aamir khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने असम सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आमिर को उनकी दरियादली के लिए ट्वीट के जरिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आमिर एक जिम्मेदार इंसान हैं।

आमिर ने वीडियो द्वारा लोगों से की थी मदद की अपील आमिर खान जो कि हमेशा देश में सामाजिक मुद्दों को हमेशा उठाते रहते हैं हाल में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड की थी जिसमें उन्होंने लोगों से गुजरात और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कहा था। वीडियो में आमिर ने कहा था असम और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में हमारे भाई और बहनों को भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। हम कुदरत के कहर के सामने लाचार है लेकिन उनकी मदद के लिए लाचार नहीं है। इसलिए, मैं आप लोगों से असम और गुजरात के लिए मदद की अपील करता हूं कि लोग दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें। मैं भी कर रहा हूं, आप भी मेरी सहायता करें। धन्यवाद, जय हिंद। 

बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं लोग
केंद्र असम बाढ़ में मारे गए लोगों को प्रधान मंत्री का राष्ट्रीय राहत निधि कोष से 2 लाख रुपये और बुरी तरह से घायल लोगों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान कर चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, लखीमपुर और जोरहाट जिलें के 5000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस साल बाढ़ से 29 जिलों में तकरीबन 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने कुल 1098 वितरण केंद्र और राहत शिविर लगाए हैं जिसमें तकरीबन 1.32 लोग रह रहे हैं। हालांकि असम में बाढ़ की स्थिति में पहले से काफी सुधार है। लेकिन बाढ़ में अबतक 83 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 8 गुवाहटी से हैं। 

Home / National News / बाढ़ पीड़ितों की मदद को सामने आए आमिर खान, दिए 25 लाख रुपये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो