scriptAAP Protest : दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता, PM मोदी आवास के पास धारा 144 लागू | AAP will surround PM Modi's bungalow today, Delhi Police increased security cordon Before Lok Sabha Elections 2024 | Patrika News
राष्ट्रीय

AAP Protest : दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता, PM मोदी आवास के पास धारा 144 लागू

PM Modi’s Bungalow Security Cordon Today Increased: लोकसभा 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले राजनीति का महादंगल जारी है। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) जेल से सरकार चला रहे हैं तो बाहर उनकी पार्टी पीएम मोदी (PM Modi) का बंगला घेर रही है। देखिए राजनीति क्या करवट लेती है?

नई दिल्लीMar 26, 2024 / 01:43 pm

Anand Mani Tripathi

aap_protest_today_updates_gherao_pm_residence_and_arvind_kejriwal_arrest.png

AAP Protest : शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी आईटीओ पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि अभी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

https://twitter.com/Saurabh_MLAgk/status/1772510508215619727?ref_src=twsrc%5Etfw

 

 

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा किया है। इसमें बताया है कि प्रधानमंत्री आवास की तरफ मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया है। पीएम मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1772504840200987105?ref_src=twsrc%5Etfw

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया है। इसके साथ ही पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के एक-एक गेट भी बंद किए गए हैं। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 3 तथा केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के द्वार संख्या 5 अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के आवास को घेरने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 28 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। वह भी तब जब दिल्ली आबकारी नीति ही रद्द की जा चुकी है।

 

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में यह अफवाह उड़ाई गई है कि सभी प्रकार की जनकल्याण योजनाओं पर मिल रही सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी। इस मामले को लेकर योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह महज एक अफवाह है। मुख्यमंत्री के हिरासत में जाने के बाद भी सुविधाएं वैसे ही मिलेंगी जैसे मिल रही हैं।

 

pm modi s Bungalow Security Cordon Today Increased: लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले दिल्ली में दंगल जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पीएम नरेन्द्र मोदी का आवास घेरने जा रही है। घेराव को देखते हुए दिल्ली की पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग के बांग्ला नंबर सात का सुरक्षा घेरा और भी बढ़ा दिया है। यह प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी यह घेरा मजबूत कर दिया गया है। आप के प्रदर्शन के कारण दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में पहले से ही धारा 144 लागू है और यहां किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। विरोध को देखते हुए सात मार्ग परिवर्तन बिंदु की व्यवस्था की गई है। यह सलाह दी जाती है कि आमजन कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग से गुजरने से बचें। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन होगा।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं मिली है। विरोध प्रदर्शन के कारण कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं तो कई मार्ग परिवर्तित। यातायात पुलिस ने ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इसमें उन पर शराब व्यापारियों को लाभ देने और रिश्वत मांगने व धनशोधन करने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बावजूद वह जेल से ही सरकार चला रहे हैं। सीएम ने मंगलवार को जेल से ही दूसरा आदेश जारी किया

Home / National News / AAP Protest : दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता, PM मोदी आवास के पास धारा 144 लागू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो