राष्ट्रीय

एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री का हंगामा: क्रू मेंबर के साथ मारपीट, वापस दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

Air India Flight: एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, 10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई।

Apr 10, 2023 / 12:29 pm

Shaitan Prajapat

Air India Flight

Air India Flight: दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान सोमवार को एक यात्री द्वारा हंगाम करने के बाद वापस दिल्ली लौट आई। बताया कि एयरलाइन ने इस घटना पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उपद्रवी यात्री को पुलिस को सौंप दिया है। एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और कुछ देर बाद विवाद हो गया, जिससे विमान को फिर से दिल्ली आना पड़ा। एआई-111 दिल्ली-लंदन उड़ान के उड़ान भरने के 15 मिनट बाद पुरुष यात्री ने कथित तौर पर महिला केबिन क्रू के बाल खींचे।

उपद्रवी यात्री को उतार कर विमान ने फिर भरी उड़ान


बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद एक यात्री ने फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। बवाल इतना बढ़ गया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा। हंगामा करने वाले व्यक्ति को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया। इसके बाद फ्लाइट ने लंदन के लिए उड़ान भरी।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

क्रू मेंबर के साथ की हाथापाई


एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि 10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो संचालित करने के लिए निर्धारित एयर इंडिया की उड़ान एआई 111 बोर्ड पर एक यात्री द्वारा हंगामा करने के कारण प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई। मौखिक और लिखित चेतावनियों पर ध्यान न देते हुए यात्री ने अनियंत्रित व्यवहार जारी रखा जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नुकसान पहुंचाना भी शामिल था। एयर इंडिया कहा कि पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

 

लंदन से उड़ान भरने वाली फ्लाइट का समय बदला


एयर इंडिया ने कहा कि इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एयरलाइंस में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और आज दोपहर लंदन के लिए उड़ान के समय में बदलाव किया गया है।

Home / National News / एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट में यात्री का हंगामा: क्रू मेंबर के साथ मारपीट, वापस दिल्ली में करानी पड़ी लैंडिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.