scriptदेश की संप्रभुता पर विश्वास नहीं…अमित शाह ने SDPI के समर्थन के ऐलान के बाद कांग्रेस पर बोला हमला | Amit shah slams on congress After SDPI support says they do not believe in India's sovereignty | Patrika News
राष्ट्रीय

देश की संप्रभुता पर विश्वास नहीं…अमित शाह ने SDPI के समर्थन के ऐलान के बाद कांग्रेस पर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: केरल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा SDPI की ओर से कांग्रेस को समर्थन के ऐलान के बाद अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संप्रभुता पर विश्वास नहीं हैं।

Apr 03, 2024 / 12:01 pm

Shivam Shukla

Amit Shah on congress after SDPI supports

Lok Sabha Election 2024: केरल में सोसळ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया यानी SDPI की ओर से यूडीएफ को समर्थन देने की पेशकश के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारत की संप्रभुता में विश्वास नहीं करती है और कई वर्षों से देश विरोधी अभियानों का समर्थन करती रही है। गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को कर्नाटक में अपने रोड़ शो के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को SDPI से समर्थन मिलता देखकर हैरान नहीं हैं।

कांग्रेस ने कही ये बात

गौरतलब है कि SDPI की ओर से समर्थन के ऐलान के बाद कांग्रेस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है कि ओर इस प्रस्ताव को स्वीकार कर रही है या नहीं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने कभी भी एसडीपीआई से मदद नहीं मांगी है और इस संबंध में कोई चर्चा भी नहीं हुई है।

Hindi News/ National News / देश की संप्रभुता पर विश्वास नहीं…अमित शाह ने SDPI के समर्थन के ऐलान के बाद कांग्रेस पर बोला हमला

ट्रेंडिंग वीडियो