
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया, इमीग्रेशन विभाग कर रहा है पूछताछ
खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के सुप्रीमो अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। बताया गया कि किरणदीप कौर अमृतसर एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में थी। अब अमृतसर एयरपोर्ट पर ही इमीग्रेशन विभाग की टीम किरणदीप कौर से कड़ी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, किरणदीप कौर की फ्लाइट का समय 1.30 बजे है। वह 11.30 पर एयरपोर्ट पहुंची थी। अधिकारियों ने यहीं पर किरणदीप कौर को रोक लिया और पूछताछ शुरू की। किरणदीप कौर (28 साल) एनआरआई है। किरणदीप और अमृतपाल की शादी 10 फरवरी को हुई थी। माना जा रहा है कि, अब पंजाब पुलिस भी अमृतपाल की पत्नी से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किरणदीप कौर अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में थी। साल 2020 में यूके में पुलिस की रडार पर आ गई थी।
कहां छिपा हो सकता है अमृतपाल
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में मुस्तैदी से जुटी हुई है। गिरफ्तारी को लेकर कई ऑपरेशन चल रहा है। भगोड़े अमृतपाल के कई साथियों को भी दबोचा जा चुका है। तीन दिन पहले पुलिस को इनपुट मिले थे कि, वर्तमान में अमृतपाल सिंह पुलिस से बचते हुए अमृतसर व तरनतारन के आसपास के इलाके में कहीं छिपा बैठा है।
18 मार्च को अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंताब पुलिस की कार्रवाई शुरू
पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल और उसके सहयोगियों पर समाज में वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमला करने से संबंधित कई आपराधिक मामलों के तहत केस दर्ज किया गया था।
पपलप्रीत सिंह होशियारपुर में पकड़ा गया
अपने गुरु पपलप्रीत सिंह के साथ अमृतपाल 27 मार्च को होशियारपुर में पुलिस को चकमा देकर दूसरी बार भाग गया। पर पंजाब पुलिस और पंजाब काउंटर- इंटेलिजेंस के एक संयुक्त अभियान में पपलप्रीत सिंह होशियारपुर में पकड़ा गया।
Updated on:
20 Apr 2023, 3:23 PM IST
Published on:
20 Apr 2023, 3:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.