scriptBengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast: NIA ने जारी किया संदिग्ध का CCTV वीडियो | Bengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast Suspect Without Hat And Mask Footage Revealed In CCTV NIA Give 10 Lakh | Patrika News
राष्ट्रीय

Bengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast: NIA ने जारी किया संदिग्ध का CCTV वीडियो

Bengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने संदिग्ध व्यक्ति पर 10 लाख के ईनाम के बाद अब वीडियो जारी आम नागरिकों से पहचान करने में मदद मांगी है।

बैंगलोरMar 09, 2024 / 05:44 am

Anand Mani Tripathi

cctv_footage_explosion_at_bengalurus_rameshwaram_cafe_ied_blast.png

Bengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA ने संदिग्ध व्यक्ति का शुक्रवार को CCTV वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को जारी करने के साथ ही एनआईए ने अपील ने शख्स के पहचान की अपील की है। इस पहचान को बताने के लिए दो नंबर 08029510900, 8904241100 नंबर भी जारी किया गया है।कोई व्यक्ति शख्स के बारे में info.blr.nia@gov.in पर ईमेल करके भी कोई जानकारी दे सकता है। पहचान पुख्ता होने पर शख्स को 10 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। NIA ने आरोपी की फोटो भी जारी की है. इस फोटो में आरोपी के हाथ में बैग दिख रहा है और उसने टोपी लगा रखी है।

गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 को शुक्रवार के दिन करीब सवा एक बजे इस शख्स ने एक कम ताकतवर आईईडी बम बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में रखा था। इसके बाद वहां रवा इडली का आर्डर दिया। उसे खाया। हाथ धोने वाली जगह पर लोगों की नजर बचा ले जाकर बम रख दिया। करीब दस मिनट बाद ही बम फट गया। इसमें दस से अधिक लोग चोटिल हो गए। एक महिला 40 फीसदी तक जल गई। इसके अलावा तीन व्यक्तियों के कान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल सभी उपचार के बाद अब घर पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद अभी भी वही दहशत कायम है।

https://twitter.com/NIA_India/status/1766102926131376589?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / National News / Bengaluru Rameshwaram Cafe IED Blast: NIA ने जारी किया संदिग्ध का CCTV वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो