script‘भाजपा शासित राज्य में भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा अच्छा समर्थन’, जयराम रमेश ने बताया कब शामिल होंगी सोनिया गांधी | 'Bharat Jodo Yatra is getting good support in BJP ruled state', Jairam Ramesh told when Sonia Gandhi will join | Patrika News
राष्ट्रीय

‘भाजपा शासित राज्य में भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा अच्छा समर्थन’, जयराम रमेश ने बताया कब शामिल होंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 3 दिन से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में है, जहां लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिखा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक पर यात्रा है। इसके साथ ही जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मांड्या से यात्रा में शामिल होंगी।

Oct 03, 2022 / 04:05 pm

Abhishek Kumar Tripathi

bharat-jodo-yatra-is-getting-good-support-in-bjp-ruled-state-jairam-ramesh-told-when-sonia-gandhi-will-join.jpg

‘Bharat Jodo Yatra is getting good support in BJP ruled state’, Jairam Ramesh told when Sonia Gandhi will join

कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब केरल के बाद कर्नाटक पहुंच गई है, जिसके बारे में बात करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि आज कर्नाटक में तीसरा दिन है। आज दिन के अंत तक कर्नाटक में 66 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा था कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से यह यात्रा शुरू हो रही है, जहां कांग्रेस का सांसद है। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा केरल में पहुंच रही है, जहां कांग्रेस का संगठन मजबूत है, लेकिन आप कर्नाटक में आइए तब आपको असली चुनौती मिलेगी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि “पिछले 3 दिनों में भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में भी भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह ऐतिहासिक यात्रा है, जिससे लोग जुड़ना चाहते हैं।”
https://twitter.com/ANI/status/1576856575935131649?ref_src=twsrc%5Etfw
6 अक्टूबर को मांड्या से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि “अगले 18 दिन कर्नाटक में रहेंगे, हमें उम्मीद है कि जनता इतनी ही उत्साह के साथ समर्थन देगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में मांड्या जिले में शामिल होंगी, वहीं 4 व 5 तारीख भारत जोड़ो यात्रा के लिए आराम का दिन होगा। जयराम रमेश ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह साढ़े 8 बजे सोनिया गांधी यात्रा में शामिल होंगी।
 
भारत जोड़ो यात्रा के नाम से कांग्रेस ने लांच किया ऐप
कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा नाम से ऐप लांच किया है, जिसके बारे में बताते हुए जयराम रमेश ने कहा कि इस ऐप भारत जोड़ो यात्रा कहां जा रही है उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ अगर यह यात्रा आपके इलाके के पास से गुजरने वाली होगी तो उसके बारे में भी इसमें अपडेट दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप डिजिटल भारत जोड़ो यात्री भी बन सकते हैं, जिसके बारे में सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके अलावा ऐप में सवाल पूछने व सुझाव देने का भी ऑप्सन है।

यह भी पढ़ें

‘विपक्ष के लिए सभी रास्ते बंद कर दिए गए’, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमारे पास यही रास्ता बचा

 

Home / National News / ‘भाजपा शासित राज्य में भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा अच्छा समर्थन’, जयराम रमेश ने बताया कब शामिल होंगी सोनिया गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो