scriptबिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र | Bihar agriculture minister Sudhakar Singh submits his resignation to government | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने की है। किसान जवान और नौजवान के हित के लिए कृषि मंत्री ने अपना इस्तीफा पत्र बिहार सरकार को दे दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि किसानों के हक की लड़ाई वो लड़ते रहेंगे।

Oct 02, 2022 / 03:00 pm

Archana Keshri

Bihar agriculture minister Sudhakar Singh submits his resignation to government

Bihar agriculture minister Sudhakar Singh submits his resignation to government

बिहार से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए प्रदेश के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस्तीफे का पत्र सौंपा है। इसकी पुष्टि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। बताया जा रहा है कि सुधाकर सिंह ने किसानों के हित को लेकर इस्तीफा दिया है। कुछ दिन पहले सुधाकर सिंह ने कहा था विभाग में चोर हैं और मैं उन चोरों का सरदार। अपने बयानों को लेकर वो लगातार विवादों में चल रहे थे।
 


नीतीश कुमार की इस नई महागठबंधन की सरकार में 32 दिन में ये दूसरे मंत्री का इस्तीफा है। दोनों ही राजद कोटे के मंत्री थे। इससे पहले 31 अगस्त को पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वो अपहरण के एक केस में कोर्ट की नजर में फरार थे। अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना त्याग पत्र दिया है। सुधाकर सिंह जगदानंद सिंह के बेटे भी हैं। सुधाकर बिहार सरकार से नाराज चल रहे थे। वे लगातार सरकार पर टिप्पणी कर रहे थे।
 


बेटे के इस्तीफा देने के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि सुधारकर सिंह पार्टी की नीतियों से समझौता नहीं कर सकते हैं। किसान और जवान की भूमिका को कभी नकारा नहीं जा सकता है। आज के दिन बिहार के कृषि मंत्री ने अपना त्याग पत्र भेज दिया है। आज बलिदान देने का दिन है, सरकार अच्छे से चले इसलिए यह कदम उठाया गया है। हम नहीं चाहते कोई लड़ाई आगे बढ़े।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e4wic
 


बता दें, पिछले महीने बिहार कैबिनेट की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ था। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की धमकी दे दी थी। दरअसल, हाल के दिनों में सुधाकर सिंह द्वारा दिए गए बयानों पर नीतीश कुमार ने टोका और कहा कि इस तरह का बयान देना ठीक नहीं है। सीएम नीतीश के इतना कहते ही कृषि मंत्री ने पलटकर जवाब देते हुए कहा था कि ऐसा है तो मैं इस्तीफा दे देता हूं।
 


वहीं, कुछ दिन पहले कैमूर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सुधाकर सिंह ने कहा था, “उनके विभाग में चोर भरे पड़े हैं और वे चोरों के सरदार हैं।” यही नहीं उन्होंने बीज निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के बीज फर्जी हैं। ढ़ाई- दो सौ करोड़ रुपए का बीज निगम ही खा जाता है। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय के माप तौल विभाग को वसूली विभाग कह दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि माप तौल अधिकारी मिलें तो जूते से मारिए। सुधाकर सिंह, नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर भी सवाल उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Home / National News / बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो