scriptबिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत शुरू, भाजपा खास विभागों की कर रही मांग! | Bihar cabinet expansion bjp wants special ministries of nitish kumar | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत शुरू, भाजपा खास विभागों की कर रही मांग!

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। सामने आई जानकारियों के मुताबिक, भाजपा प्रमुख विभागों की मांग कर रही है, जिस पर सीएम नीतीश कुमार की अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

Feb 02, 2024 / 07:37 pm

Shivam Shukla

Bihar Cabinet Expansion

बिहार में जदयू और भाजपा गठबंधन की नई सरकार को बने पांच दिन बीते गए हैं। लेकिन अभी तक कैबिनेट का विस्तार और मंत्रालयों का बंटवारा अभी तक नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू और भाजपा के बीच विभागों के बंटवारों पर सहमति नहीं बन पा रही है। सामने आई जानकारी की मानें तो, भारतीय जनता पार्टी विशेष विभागों की मांग कर रही है। जिसकी वजह से कैबिनेट विस्तार में विलंब हो रहा है। वहीं, बजट सत्र से पहले मंत्रीमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ National News / बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासत शुरू, भाजपा खास विभागों की कर रही मांग!

ट्रेंडिंग वीडियो