scriptBihar Fourlane Bridge under Construction on ganga Collapses in Bhagalpur | बिहार : भागलपुर में 1717 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, सामने आया यह वीडियो | Patrika News

बिहार : भागलपुर में 1717 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, सामने आया यह वीडियो

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2023 07:42:39 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Bridge Collapses in Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर बन रहा एक पुल गिर गया है। यह पुल खगड़िया को भागलपुर जिले से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। पुल गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल गिरा, सामने आया यह वीडियो
भागलपुर में गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल गिरा, सामने आया यह वीडियो

Bridge Collapses in Bhagalpur: इस समय की एक बड़ी खबर बिहार से सामने आ रही है। जहां गंगा नदी पर बन रहा फोरलेन पुल भरभराकर नदी में गिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर फोरलेन पुल बन रहा था। रविवार दोपहर बाद अचानक यह पुल भरभराकर गिर गया। बताया गया कि सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब यानी 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर ढह गया। यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.