scriptBJP retaliated on Rahul Gandhi Sambit Patra said will not take responsibility but need power | राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले - जिम्मेदारी लेंगे नहीं पर सत्ता चाहिए | Patrika News

राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले - जिम्मेदारी लेंगे नहीं पर सत्ता चाहिए

locationनई दिल्लीPublished: Feb 26, 2023 04:57:24 pm

छत्तीसगढ़ के रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहाकि, ये जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए।

sambit_patra.jpg
राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले— जिम्मेदारी लेंगे नहीं पर सत्ता चाहिए
Sambit Patra Attack Rahul Gandhi छत्तीसगढ़ के रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। तो भाजपा भी पीछे नहीं रही। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर पलटवार करते हुए कहाकि, ये जिम्मेदारी लेंगे नहीं लेकिन सत्ता चाहिए। कौन कमजोर है और कौन शक्तिशाली इसे न बताने की संबित पात्रा ने नसीहत दी। जम्मू कश्मीर में हर तरफ तिरंगा और भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब दिया। संबित पात्रा ने कहा कि, 52 साल बाद एक छोटी सी यात्रा की जबकि हमारे नेताओं ने जीवन की शुरुआत में ही अपना घर छोड़ दिया। हमारे दोनों प्रधानमंत्री प्रचारक रहे। आज भारत एक चमकता सितारा है। इनकी नकारात्मक राजनीति के बावजूद दुनिया भारत के पोटेंशियल को स्वीकार कर रही है। संबित पात्रा ने कहा कि, राहुल गांधी को भारत के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। जहां तक जिम्मेदारी का सवाल है, गांधी परिवार का एक ही लक्ष्य है- पॉवर विदाउट रेस्पांसिबिलिटी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.