scriptभाजपा के 167वें कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू, जेपी नड्डा बोले – BJP कार्यालय नहीं हमारे ‘संस्कार केंद्र’ हैं | BJP's 167th office Construction work start JP Nadda said BJP is not office but our sanskar kendra | Patrika News
राजनीति

भाजपा के 167वें कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू, जेपी नड्डा बोले – BJP कार्यालय नहीं हमारे ‘संस्कार केंद्र’ हैं

Delhi BJP State Office Bhoomi Poojan भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह देशभर में 167वां कार्यालय है, जहां निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

Jun 09, 2023 / 01:13 pm

Sanjay Kumar Srivastava

j_p_nadda.jpg

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP national president JP Nadda Said भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहाकि ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे ‘संस्कार केंद्र’ हैं। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है। आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही है। जे.पी. नड्डा ने आज शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। यह देशभर में 167वां कार्यालय है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर में बन रहे अत्याधुनिक और मॉडर्न सुविधाओं से लैस भाजपा कार्यालय बनाने के मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर भाजपा ने देश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 887 कार्यालय बनाने का निर्णय किया था, जिसमें से 500 से अधिक कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं। 166 कार्यालयों का निर्माण कार्य अभी जारी है
https://twitter.com/AHindinews/status/1667040814676197379?ref_src=twsrc%5Etfw


विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं सारी पार्टियां – नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा के पुराने और दिग्गज नेताओं को याद करते हुए कहा कि ये कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये भाजपा के ‘संस्कार केंद्र’ हैं। उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि भाजपा विचारों पर खड़ी है। आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही और उसको पूरा करे।
यह भी पढ़ें – KCR के रुख में भारी बदलाव, अब BJP नहीं कांग्रेस पर साध रहे निशाना

भव्य राम मंदिर बन कर हो रहा तैयार

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पालमपुर में पारित किए गए प्रस्ताव को याद करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि के स्थान पर राम मंदिर बनाने के सपने को साकार करने में बहुत उतार-चढ़ाव आए, जेल भरो नारे लगाए कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। यहां तक कि भाजपा के विरोधी कहते थे कि तिथि नहीं बताएंगे लेकिन अब तिथि भी बता दी और भव्य राम मंदिर बन कर तैयार भी हो रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए आगे कहा कि जो बात 1952 में पार्टी ने कही, उसे 2019 में पार्टी ने धारा-370 को धराशायी कर दिया।

पीएम मोदी ने बदल दी राष्ट्रीय राजनीति के संस्कार और संस्कृति

वंशवाद से विकासवाद के सफर का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल देश की सरकार ही नहीं बदली, उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति का संस्कार भी बदला और संस्कृति भी बदल दी। वंशवाद से विकासवाद का अगर संस्कार आया तो पीएम मोदी के कारण आया, वोट बैंक की राजनीति से रिपोर्ट कार्ड की राजनीति भाजपा के कारण शुरू हुई।

ब्लैक स्पॉट बन गया है दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में आज दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया है, उपमुख्यमंत्री (पूर्व ) जेल में हैं, एक मंत्री (पूर्व) बेल पर हैं। लोकपाल की यात्रा से अब ये लोभ की यात्रा तक पहुंच गए हैं। शिक्षा के मंदिर के सामने और दवाखाने के सामने इन्होंने शराब की दुकान खोल दी। कट्टर ईमानदार बताने वाली पार्टी के डिप्टी सीएम (पूर्व) अदालत से बार-बार जमानत मांग रहे हैं और अदालत खारिज कर दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को दिल्ली में बने रहने का कोई हक नहीं है।

यह भी पढ़ें – बंगाल पंचायत चुनाव : कलकत्ता हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस-BJP

Home / Political / भाजपा के 167वें कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू, जेपी नड्डा बोले – BJP कार्यालय नहीं हमारे ‘संस्कार केंद्र’ हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो