scriptAC कंपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से हुआ था मुंबई में INS रणवीर में धमाका | Blast in AC compartment of INS Ranvir led to death of 3 sailors | Patrika News
राष्ट्रीय

AC कंपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से हुआ था मुंबई में INS रणवीर में धमाका

मुंबई नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर में धमाका हो गया था। यह विस्फोट एसी कंपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से हुआ था

Jan 19, 2022 / 05:50 pm

Mahima Pandey

ins.jpg

INS Ranvir

मुंबई नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर में धमाका हो गया था। इस धमाके में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई थी तो वहीं 11 लोग घायल हो गए थे। अब इस विस्फोट का सही कारण सामने आ गया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईएनएस रणवीर में विस्फोट एसी कंपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से हुआ था। जब ये विस्फोट हुआ तब आंतरिक डिब्बे में कोई मौजूद नहीं था। जिनकी जान गई है वो विस्फोट के समय डिब्बे के ऊपर थे। इस विस्फोट से कई नौसैनिक मलबे में दब गए जिन्हें बाद में निकाल लिया गया। इस धमाके के तुरंत बाद कुछ लोग दौड़ते हुए जमीन पर गिर पड़े तो कुछ ने आग बुझाने की कोशिश मेंगैस अंदर ले ली थी। वहीं, कुछ को मामूली चोटें भी आई हैं.
कब हुआ था हादसा?

मंगलवार को भारतीय नौसेना के अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी दी थी। नौसेना के अधिकारी ने कहा था कि ‘मुंबई नेवल डॉकयार्ड पर आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। INS रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में हुए विस्फोट में नौसेना के 3 कर्मियों की जान चली गई। हालांकि, हादसे के बाद जहाज के चालक दल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया था।’

यह भी पढ़े – पंजाब: लुधियाना कोर्ट परिसर में ब्लास्ट मामले की जांच अब NIA के हाथ में

इस हादसे के बाद कल रात ही बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के बाद विस्फोट के सही कारणों का पता चल सका है। बता दें कि INS रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।
बता दें कि जून 2016 में नौसेना के Aircraft करियर INS विक्रमादित्य में हुए हादसे में दो नौसैनिकों की मौत हुई थी, चार अन्य घायल हुए थे।

यह भी पढ़े – मुंबई में INS रणवीर में धमाका, 3 नौसैनिक शहीद, कई घायल

Home / National News / AC कंपार्टमेंट में गैस लीक होने की वजह से हुआ था मुंबई में INS रणवीर में धमाका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो