नई दिल्लीPublished: Jan 10, 2023 07:59:48 am
Shaitan Prajapat
मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद हड़कंप मच गई। गोवा एटीसी को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे अफरा तफरी मची रही। बम निरोधक दस्ता, गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर जांच की। NSG की टीमों ने जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्लेन की जांच की। हालांकि यह खबर झूठी निकली।