इंटरपोल ने दिया था इनपुट, जिसके बाद बड़े नेटवर्क का हुआ था पर्दाफाश
पिछले साल 'ऑनलाइन चाइल्ड प्रोनोग्राफी' को लेकर इंटरपोल ने CBI को इनपुट दिया था, जिसके बाद जांच एजेंसी ने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज में शामिल लोगों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। यह नेटवर्क पेटीएम के माध्यम से पेमेंट लेता था, जिसके बाद चाइल्ड प्रोनोग्राफी से जुड़ी सामग्रियों को बेचता था। ऑपरेशन कार्बन' के तहत CBI ने 51 सोशल मीडिया ग्रुप्स का पर्दाफाश किया था, जिसमें 5700 आरोपी शामिल थे। इन आरोपियों के पास से 5 लाख मैसेज और 10 लाख से अधिक संदिग्ध वीडियोज मिले थे।