scriptतृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रत्याशियों में नोकझोंक, पोलिंग एजेंटों को नहीं बैठने देने का आरोप | Patrika News
ख़बरें सुनें

तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रत्याशियों में नोकझोंक, पोलिंग एजेंटों को नहीं बैठने देने का आरोप

महिला कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने से विवाद . तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और दार्जिलिंग से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट और बालुरघाट से पार्टी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार की नोकझोंक देखी गई। राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग की सर्द वादियों को छोडक़र गर्मी से तपते सिलीगुड़ी इलाके के मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने तृणमूल पर चोपड़ा के […]

कोलकाताApr 27, 2024 / 12:33 am

Rabindra Rai

Clash between Trinamool workers and BJP candidates,

Clash between Trinamool workers and BJP candidates,

महिला कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने से विवाद

. तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और दार्जिलिंग से भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट और बालुरघाट से पार्टी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार की नोकझोंक देखी गई। राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग की सर्द वादियों को छोडक़र गर्मी से तपते सिलीगुड़ी इलाके के मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने तृणमूल पर चोपड़ा के 30 से 40 मतदान केन्द्रों में भाजपा के पोलिंग एजेंटों को नहीं बैठने देने और मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने के साथ उन जगहों पर फिर से मतदान कराने की मांग की। तृणमूल की महिला कार्यकर्ता ने बालुरघाट के वार्ड नंबर 22 में सुकांत मजूमदार से कथित बदसलूकी करने का वीडियो बनाने के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताओ को थप्पड़ मारने से विवाद बढ़ गया। तृणमूल ने फांसीदेवा विधानसभा के विधाननगर-1 में केन्द्रीय बलों पर भाजपा को वोट देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

वापस जाओ के नारे लगाए

मजूमदार ने आरोप लगाया कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद थे। मजूमदार की ओर इशारा करते हुए वापस जाओ के नारे भी सुने गए। भाजपा ने बालुरघाट के पतिराम में तपन विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 100 पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया। सुकांत ने दावा किया कि कई तृणमूल कार्यकर्ता बूथ पर कब्जा करने आये थे। बीजेपी प्रत्याशी ने दावा किया कि उस वक्त पुलिस भी मदद कर रही थी। सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ता बूथ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के सामने ही इस बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 100 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट की पिटाई की गई।

करतूतों से बाज नहीं आ रहे तृणमूल कार्यकर्ता: पांडेय

बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री सह बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बालूरघाट में प्रदेश अध्यक्ष सुकंात मजूमदार द्वारा एक बूथ पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को वोट नहीं देने की आपत्ति जताने पर टीएमसी नेताओं ने उनके साथ बदसलूकी की, जो काफी निंदनीय है। पांडेय ने कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी टीएमसी की गुंडागर्दी जारी रही, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और मतदाताओं ने टीएमसी के धमकी के बावजूद सभी बूथों पर मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया। बंगाल की जनता ने देश के विकास के साथ-साथ विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अपना आशीर्वाद एनडीए को देकर पीएम मोदी के संकल्प अबकी बार एनडीए 400 के पार को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Home / News Bulletin / तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा प्रत्याशियों में नोकझोंक, पोलिंग एजेंटों को नहीं बैठने देने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो