प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेश मंत्रालय के जरिए दुबई सरकार से अभिषेक बनर्जी की विदेश यात्राओं पर नजर रखने की अपील की है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी। अभिषेक बनर्जी अपनी आंखों के इलाज के लिए दुबई गए हैं, तो वहीं ED ने दुबई सरकार से अभिषेक बनर्जी पर नजर रखने की अपील की है।