scriptKhelo India Youth Games: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान- मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी | CM Manohar Lal announced govt jobs for Khelo India Youth Games Winners | Patrika News
राष्ट्रीय

Khelo India Youth Games: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान- मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Khelo India Youth Games: हरियाणा के पंचकुला में आज चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लॉन्च समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने से लेकर मेडल लाने वालों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई ऐलान किए हैं।
 

May 07, 2022 / 02:53 pm

Abhishek Kumar Tripathi

cm-manohar-lal-announced-govt-jobs-for-khelo-india-youth-games-winners.jpg
Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून तक किया जाएगा। इसके लांच के लिए आज पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लोगो, जर्सी व गीत को लांच किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा भारत को खेलों में आगे ले जाने की प्रधानमंत्री की कल्पना है। हरियाणा चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम हरियाणा आयोजित करने जा रहा है। हमने तय किया है कि हरियाणा में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा। इस बार 8,500 खिलाड़ियों का दल आएगा। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहा देश मे खेल में कोई राज्य अव्वल आता है तो वह हरियाणा है। वहीं आगे अनुराग ठाकुर बताया कि सरकार 2300 थलीटों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 6 लाख रुपए खर्च कर रही है। इसके साथ ही युवा एथलीटों को अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 140 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।

यह भी पढ़ें

एलन मस्क नहीं खरीद पाएंगे ट्वीटर! अधिग्रहण पर रोक लगाने दायर किया गया मुकदमा

https://twitter.com/ANI/status/1522831209474129921?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1522833103223345152?ref_src=twsrc%5Etfw

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किए कई ऐलान

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि खेल विभाग के माध्यम से हमने नीति बनाई है, जिसमें जो खिलाड़ी मेडल लेकर आएंगे उनको हम सरकारी नौकरी देंगे। जिन खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लिया और कोई मेडल नहीं जीता उनके लिए हमने ग्रुप डी की नौकरी में 10% और ग्रुप सी में 3% आरक्षण देने का फैसला लिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1522839048317902848?ref_src=twsrc%5Etfw

अवार्ड जीतने वालों को मिलने वाली राशि भी बढ़ाई

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि अलग-अलग अवार्ड वालों को मिलने वाली राशि को भी हमने बढ़ाया है। अर्जुन अवार्ड वाले को अभी तक 5 हजार रूपए दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 20 हजार रूपए हर महीने कर दिया गया है। वहीं पहली बार भीम अवार्ड जीतने वालों को 5 हजार रुपए महीना राशि दी जाएगी। इसके साथ ही कई अन्य खेल परिसर बनाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें

रविवार को सभी ब्रांच खोलेगा SBI, जानिए क्या है खास कारण

Home / National News / Khelo India Youth Games: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान- मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो