scriptHimachal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायक BJP में शामिल | Congress got shock before Lok Sabha elections 2024 himachal 6 MLAs who cross voted in Rajya Sabha elections joined BJP today | Patrika News
राष्ट्रीय

Himachal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायक BJP में शामिल

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

नई दिल्लीMar 23, 2024 / 03:02 pm

Prashant Tiwari

 Congress got a shock before Lok Sabha elections 6 MLAs who cross voted in Rajya Sabha elections joined BJP

 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों — सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया।

https://twitter.com/hashtag/JoinBJP?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

भाजपा हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए इन सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी सरकार की उपलब्धियों और गारंटी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि इन सभी नेताओं के पार्टी में आने से भाजपा हिमाचल प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई थी और राज्यसभा चुनाव के दौरान जनता का गुस्सा इन 6 कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के रूप में नजर आया।

 

प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और राज्य के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर ये इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए हैं और पार्टी इनके मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा जहां एक ओर राज्य में मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस का सफाया भी हो जाएगा।

Home / National News / Himachal: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायक BJP में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो