नई दिल्लीPublished: Mar 15, 2023 12:49:13 pm
Prabhanshu Ranjan
Rahul Gandhi Returned from UK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे से वापस आ गए हैं। आज उनके संसद के बजट सत्र में शामिल होने की संभावना है। वहीं कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 20 मार्च को राहुल गांधी की कर्नाटक में मेगा रैली आयोजित होने की जानकारी भी सामने आई है।
Rahul Gandhi Returned from UK: भारत जोड़ो यात्रा संपन्न कर अपने पहले विदेशी दौरे पर ब्रिटेन गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी वापस भारत आ गए हैं। आज उनके संसद के बजट सत्र में शामिल होने की संभावना है। जहां उनके लंदन वाले बयान को लेकर बीते दो दिनों से घमासान मचा है। विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का साफ कहना है कि राहुल गांधी को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। यूके से वापस लौटे राहुल गांधी संसद के बजट सत्र के साथ-साथ कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सक्रिय हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को राहुल गांधी कर्नाटक में मेगा रैली करेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस 20 मार्च को कर्नाटक में एक मेगा रैली की योजना बना रही है, जिसमें राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है।