scriptसंतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, PM मोदी ने भी जताया शोक | Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away, Bharat Jodo Yatra Stoped | Patrika News
राष्ट्रीय

संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, PM मोदी ने भी जताया शोक

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर के कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी की तबियत पदयात्रा के दौरान ही बिगड़ी थी।

नई दिल्लीJan 14, 2023 / 01:08 pm

Prabhanshu Ranjan

congress_mp_santokh_singh_chaudhary_passes_away.jpg

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away

Congress MP Santokh Singh Chaudhary Passes Away: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को एक बड़ा झटका लगा है। शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह चौधरी की तबियत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा करते समय अचानक बिगड़ गई थी। जालंधर से सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रुक गई है। हालांकि यह अभी तय नहीं हो सका है कि यात्रा आज आगे बढ़ेगी या रुक जाएगी। बताया जाता है कि संतोख सिंह चौधरी की तबियत बिगड़ते ही राहुल गांधी उनके साथ हॉस्पिटल पहुंचे। बताया जाता है कि संतोख सिंह चौधरी की पदयात्रा के दौरान दिल की धड़कन बढ़ गई थी। वो चलते-चलते अचानक गिड़ गए। जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, परिजनों से मिलकर निकले राहुल गांधी

संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण रुकी भारत जोड़ो यात्रा कल उनके अंतिम संस्कार के बाद फिर से शुरू होगी। इस बात की जानकारी पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि अभी के लिए (भारत जोड़ो) यात्रा रोक दी गई है। मेरी अभी राहुल गांधी और उनकी टीम से बात नहीं हुई है लेकिन मेरे अनुसार यह यात्रा कल अंतिम संस्कार होने के बाद शुरू होगी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने आगे बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
इधर कांग्रेस सांसद के असामयिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।” दूसरी ओर तबियत बिगड़ने से लेकर संतोख सिंह के निधन तक उनके साथ रहे राहुल गांधी थोड़ी देर पहले सांसद आवास से निकले। उन्होंने भी ट्वीट कर लिखा कि संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।”

https://twitter.com/narendramodi/status/1614155861232095232?ref_src=twsrc%5Etfw


हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका

संतोख सिंह चौधरी की मौत क्यों हुई, इसके बारे में अभी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जाता है कि चलते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। इस समय उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उस ठंड के बीच 70 साल से अधिक उम्र के कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह कांग्रेस की पदयात्रा में चल रहे थे।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


पंजाब के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उनकी निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शोक जताया है। मान ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से दुखी हूं। इधर भारत जोड़ो यात्रा में संतोख सिंह के साथ चल रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने की है। उन्होंने बताया कि आज के लिए भारत जोड़ो यात्रा सस्पेंड कर दी गई है।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1614110050896973825?ref_src=twsrc%5Etfw


फगवाड़ा के हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती


14 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का 120वां दिन है। इस समय यह यात्रा पंजाब में थी। पंजाब में तीसरे दिन की यात्रा के दौरान यह हादसा हो गया। संतोख सिंह चौधरी की तबियत बिगड़ते ही उन्हें फगवाड़ा के विर्क हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें – घनी धुंध में लुधियाना से भारत जोड़ो यात्रा शुरू, कड़ाके की ठंड में कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया शोक

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। संतोख सिंह चौधरी की गिनती पंजाब के वरिष्ठ दलित नेता की थी।


पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे संतोख सिंह चौधरी

18 जून 1946 को जन्मे संतोख सिंह चौधरी की उम्र 76 वर्ष की थी। संतोख सिंह चौधरी पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेता थे। वो साल 2004 से 2010 तक पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। 2014 के मोदी लहर में भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी। फिर 2019 में भी उन्होंने जीत हासिल की थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h2ssm

Home / National News / संतोख सिंह चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, PM मोदी ने भी जताया शोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो