राष्ट्रीय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले – लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा, इसलिए हम कर रहे हैं विरोध

भाजपा और पीएम मोदी को आइना दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, हम 18 राजनीतिक पार्टी मिलकर संयुक्त संसदीय समिति की मांग कर रहे हैं। आप क्यों से क्यों डर रहे हैं। आपके पास 2/3 बहुमत है और उसमें भी आप ही के सदस्य ज्यादा रहेंगे। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है।

नई दिल्लीMar 27, 2023 / 12:16 pm

Sanjay Kumar Srivastava

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले – लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा, इसलिए हम कर रहे हैं विरोध

लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निष्कासन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसदों के अलावा कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने भी काले कपड़े धारण किए। इस बीच विपक्षी सदस्यों ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उनके कक्ष में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया और सदन में एक संयुक्त रणनीति पर विचार.विमर्श किया। नाराज कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा और पीएम मोदी पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र नहीं चाहते, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। हमारी संयुक्त संसदीय समिति की मांग भी नहीं मानी जा रही। हम चाहते हैं कि सत्य बाहर आए। मोदी को चुनौती देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, अगर उनके मोदी पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं। वह हम देश के लोगों को बताएंगे। इसमें निजी धरना क्या है। हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जो लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं उनका धन्यवाद करता हूं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1640240570856505344?ref_src=twsrc%5Etfw
मतलब है कि दाल में कुछ काला है – मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहाकि, हम 18 राजनीतिक पार्टी मिलकर संयुक्त संसदीय समिति की मांग कर रहे हैं। इससे सत्यता बाहर आएगी और लोगों को पता चलेगा कि हम यह मांग क्यों कर रहे हैं। आप क्यों से क्यों डर रहे हैं। आपके पास 2/3 बहुमत है और उसमें भी आप ही के सदस्य ज्यादा रहेंगे। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है।
लोकसभा में स्थगन नोटिस, राज्यसभा में प्रस्ताव

कांग्रेस सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया है। और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हिंडनबर्ग मामले में निलंबन नोटिस और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोमवार को लोकसभा में एक स्थगन नोटिस पेश किया। जिसमें कहा गया यह सदन राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल और दिन के अन्य कार्यों को स्थगित करता है।
देशभर में कांग्रेस कर रही विरोध और लगा रही है नारे

इधर देश के कई राज्यों की राजधानी और जिला मुख्यालय पर राहुल गांधी की सदस्यता जाने के विरोध में कांग्रेस विधायक विरोध जताने के लिए काली शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
यह भी पढ़े – Video : प्रियंका गांधी ने भाजपा से पूछा सवाल, बोली – हमारे परिवार के सदस्य देश के लिए शहीद हुए तो हमें शर्म आनी चाहिए

Home / National News / कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले – लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा, इसलिए हम कर रहे हैं विरोध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.