scriptसोनिया गांधी के राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में दो फांक, प्रियंका के करीबी ने बताया आत्मघाती फैसला | Congress split over Sonia Gandhi rejection invitationinaugurate Ram mandir acharya pramod krishnam said suicidal decision | Patrika News
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में दो फांक, प्रियंका के करीबी ने बताया आत्मघाती फैसला

Ram mandir: कांग्रेस आलाकमान की तरफ से राम मंदिर का न्योता ठुकराने के पर कांग्रेस के बड़े नेता और प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य कृष्णम ने दुख जताया है।

Jan 11, 2024 / 09:33 am

Prashant Tiwari

 Congress split over Sonia Gandhi rejection invitationinaugurate Ram mandir acharya pramod krishnam said suicidal decision

 

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के बड़े नेताओं की तरफ से न्यौते को ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस में दो फाड़ देखने को मिल रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी और कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी नेतृत्व के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए आलाकमान पर निशाना साधा है। बता दें कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मंदिर की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रायबरेली सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी को न्यौता भेजा गया था।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

राम मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार ना करना पीड़ादायक है

कांग्रेस आलाकमान की तरफ से राम मंदिर का न्यौता ठुकराने के पर कांग्रेस के बड़े नेता और प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य कृष्णम ने हैरानी जताई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए राम मंदिर और भगवान राम सबके हैं। राम मंदिर को भाजपा का समझना दुर्भाग्यपूर्ण है। राम मंदिर को बीजेपी का मानना दुर्भाग्यपूर्ण है। राम मंदिर को आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का मान लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी नहीं है।

कांग्रेस वो पार्टी है, जो महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है। कांग्रेस के ही नेता राजीव गांधी ने ही मंदिर के ताले खुलवाने का काम किया। भगवान श्रीराम के मंदिर के निमंत्रण को स्वीकार ना करना दुखद है, यह पीड़ादायक है, यह कष्टदायक है।’

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

 

करोड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दिल टूटा

वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘कांग्रेस राम विरोधी नहीं है। ये कुछ लोग हैं, जिन्होंने इस तरह का फैसला कराने में भूमिका अदा की है। ये बड़ा गंभीर विषय है। आज मेरा दिल टूट गया है। और इस फैसले से करोड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दिल टूटा है उन कार्यकर्ताओं का, उन नेताओं का जिनकी आस्था भगवान राम में है।’

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

 

पार्टी को ऐसे निर्णय से दूर रहना चाहिए था- कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष

वहीं, इस पूरे मुद्दे पर गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भी अयोध्या नहीं जाने के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने पार्टी को ऐसे फैसले नहीं लेने की सलाह दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘भगवान श्री राम आराध्य देव हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय से दूर रहना चाहिए था।’ साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान की एक कॉपी भी साझा की है।

Home / National News / सोनिया गांधी के राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस में दो फांक, प्रियंका के करीबी ने बताया आत्मघाती फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो