scriptCCTV कैमरे लगाने में दिल्ली सबसे आगे, दूसरे चरण में लगाएंगे 1.40 लाख कैमरे: केजरीवाल | Delhi govt to install 1.40 lakh CCTV cameras in 2nd phase: CM kejriwal | Patrika News
राष्ट्रीय

CCTV कैमरे लगाने में दिल्ली सबसे आगे, दूसरे चरण में लगाएंगे 1.40 लाख कैमरे: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, “हमारे देश में चेन्नई दूसरे स्थान पर है और दिल्ली में चेन्नई से तीन गुना अधिक कैमरे हैं। इससे महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं और पुलिस को अपराध के मामलों की जांच में आसानी होती है। हमने सही नीयत से काम किया और सफल हुए।”

नई दिल्लीDec 03, 2021 / 03:56 pm

Mahima Pandey

दिल्ली की केजरीवाल सरकार दूसरे चरण में शहर में 1.40 लाख CCTV कैमरे लगवाने जा रही है। इसकी घोषणा स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। उन्होंने CCTV कैमरे लगवाने के मामले में दिल्ली को दुनिया में सबसे आगे बताया।
https://twitter.com/ANI/status/1466661638837133313?ref_src=twsrc%5Etfw
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “हमारी सरकार बनने के बाद से अब तक दिल्ली में 2,75,000 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। अब हम शहर में 1.4 लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे हैं। एक संस्था ने एक सर्वे करवाया था जिसके अनुसार आज की तारीख में दिल्ली प्रति वर्ग मील में सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में दुनिया में नंबर वन है। दिल्ली लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और पेरिस इन सबसे आगे है।” बता दें कि अगस्त माह में ही दिल्ली सरकार ने दूसरे चरण में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि “हमारे देश में चेन्नई दूसरे स्थान पर है और दिल्ली में चेन्नई से तीन गुना अधिक कैमरे हैं। इससे महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं और पुलिस को अपराध के मामलों की जांच में आसानी होती है। हमने सही नीयत से काम किया और सफल हुए।”
केजरीवाल ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई कैमरा खराब होता है तो कमांड सेंटर में अलार्म बजता है जिससे इसकी देख-रेख करने वालों को सूचना मिल जाती है। इस कैमरे में 30 दिन की लाइव फीडिंग सेव होती है। जिनके पास भी इसका नियंत्रण है वो इसे फोन पर भी देख सकते हैं।
बता दें कि इसी वर्ष सामने आई फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी लगाने के मामले में दिल्ली ने न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली 1,826.6 सीसीटीवी कैमरे प्रति स्क्वायर मील के साथ शीर्ष पर है। वहीं, इस सूची में चेन्नई 609.9 कैमरों के साथ तीसरे स्थान पर है और मुंबई ने 157.4 सीसीटीवी कैमरों के साथ 18वां स्थान हासिल किया था।

Home / National News / CCTV कैमरे लगाने में दिल्ली सबसे आगे, दूसरे चरण में लगाएंगे 1.40 लाख कैमरे: केजरीवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो