राष्ट्रीय

सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी पर पेट्रोल डाल लगाई आग

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे ने देवर-भाभी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में दोनों गम्भीर रुप से झुलस गए।

Aug 02, 2017 / 05:38 pm

Kamlesh Sharma

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे ने देवर-भाभी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में दोनों गम्भीर रुप से झुलस गए। इसके बाद परिजनों ने दोनों को पास ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को रजमलपुर गांव निवासी आंसू मौर्य का देवर श्याम जीत मौर्य मंगलवार को उसके मायके आया था। रात में खाना करने के बाद दोनों घर के बाहर सो गए। 
उसी गांव का निवासी आंसू के कथित प्रेमी अनिल पटेल ने रात में देवर-भाभी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को मड़यिाहूं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Home / National News / सिरफिरे आशिक ने देवर-भाभी पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.