इससे पहले अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में शनिवार को भी इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। तो वहीं आज, 5.9 और 6.2 तीव्रता के भूकंप ने क्रमशः टोंगा द्वीप और रैट द्वीप समूह को प्रभावित किया। NCS ने हाल ही में अप्रैल में आए भूकंपों की एक रिपोर्ट जारी की। इसने कहा कि 1 से 30 अप्रैल की अवधि के दौरान, कुल 81 भूकंप दर्ज किए गए थे। जिनमें से 73 भूकंप भारत और उसके पड़ोस के क्षेत्र में आए।