31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के चलते गुजरात के आठ शहरों में एक महीने बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू

कोरोना वायरस के साये में त्योहारी मौसम के मद्देनजर गुजरात सरकार ने आठ शहरों में एक महीने के लिए नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 9 Oct 2021, 1:13 AM IST

Video news

लागू हो रहा है नाइट कर्फ्यू, बाहर निकले तो खैर नहीं, वीडियो में जानें दिशा-निर्देश

अहमदाबाद। त्योहारी सीजन में कोरोना के खतरे को रोकने के लिए गुजरात सरकार ने आठ शहरों में एक महीने के लिए नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़ और भावनगर समेत आठ शहरों में चल रहे नाइट कर्फ्यू का विस्तार करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने देशवासियों से दिसंबर तक के तीन महीनों तक सावधानी बरतने की अपील की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक यह नाइट कर्फ्यू सुबह 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 10 नवंबर तक रहेगा। गुजरात ने पिछले महीने की शुरुआत में शहरों में रात के कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी थी और हाउसिंग सोसाइटियों और सड़कों पर नवरात्रि उत्सव के दौरान 'गरबा' के आयोजन की अनुमति दी थी। हालांकि इस वर्ष गरबा आयोजनों के व्यावसायिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राज्य में कोरोना की स्थिति

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में गुरुवार को 20 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, 22 मरीज इस बीमारी रिकवर कर गए।

इन ताजा आंकड़ों के साथ गुजरात में कोविड-19 टैली बढ़कर 8,26,080 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,085 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में वलसाड जिले में इकलौती मौत की सूचना मिली है।

बताया गया है कि दिन में 22 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,15,816 हो गई है। विभाग ने कहा कि गुजरात में अब कोरोना के कुल 179 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के टीके की 6.33 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इनमें से, शुक्रवार को 4.72 लाख से अधिक खुराक दी गईं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोविड-19 का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस के दो सक्रिय मामले हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले साल के प्रकोप के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक पाए गए कुल 10,644 लोगों में से चार की मौत हो गई है, जबकि 10,638 लोगों रिकवर हो गए हैं।