Haryana: भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना 'अग्निपथ' का देशभर के कई राज्यों में विरोध हो रहा है। बिहार में तो इसका विरोध उग्र हो गया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों युवाओ ने कई ट्रेनों को रोकी है। इसके साथ ही युवाओ ने ट्रेन में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी भी की है। वहीं हरियाणा के रोहतक जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अग्निपथ योजना से आहत होकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो जींद के लिजवाना का रहने वाला था।