scriptWeather Update : झमाझम बारिश से इतना गिरा तापमान कि इस प्रदेश में निकालने पड़े सर्दी के कपड़े | Heavy Rainfall And Hailstorms In JK Winter Back Before Monsoon Imd Latest Alert | Patrika News
राष्ट्रीय

Weather Update : झमाझम बारिश से इतना गिरा तापमान कि इस प्रदेश में निकालने पड़े सर्दी के कपड़े

Imd Latest Alert: श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हुई बारिश से दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया। इसके कारण शुक्रवार को बुजुर्गों और पर्यटकों को गर्म कपड़े पहनने पड़े।

जम्मूJun 07, 2024 / 09:45 pm

Anand Mani Tripathi

Heavy Rainfall And Hailstorms In JK Winter Back Before Monsoon Imd Latest Alert

Imd Latest Alert: कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हुई बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से शुक्रवार को दिन का तापमान काफी कम हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 जून से जम्मू-कश्मीर में गर्म और शुष्क मौसम व लू का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि, नौ जून से 17 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान रुक-रुक कर हुई बारिश से दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया। इसके कारण शुक्रवार को बुजुर्गों और पर्यटकों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम था। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1-5 डिग्री सेल्सियस कम था।
Heavy Rainfall And Hailstorms In JK Winter Back Before Monsoon Imd Latest Alert
Srinagar, Jun 07 (ANI): People walk on a road after rain, at Lal Chowk in Srinagar on Friday. (ANI Photo)
सात डिग्री गिरा तापमान
घाटी के अन्य मौसम केंद्रों में भी बारिश हुई और शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से 3-7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम था, मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Heavy Rainfall And Hailstorms In JK Winter Back Before Monsoon Imd Latest Alert
जम्मू में भी गिर ​गया तापमान
जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि बनिहाल में 27.8 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 34.6 डिग्री सेल्सियस और बटोटे में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Hindi News/ National News / Weather Update : झमाझम बारिश से इतना गिरा तापमान कि इस प्रदेश में निकालने पड़े सर्दी के कपड़े

ट्रेंडिंग वीडियो