scriptHimachal Pradesh News: मोदी की रैली से पहले बिलासपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्‍तीफा, भाजपा में हुए शामिल | Himachal Pradesh News Former MP Suresh Chandel resigns from Congress party, joins BJP | Patrika News
राष्ट्रीय

Himachal Pradesh News: मोदी की रैली से पहले बिलासपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्‍तीफा, भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल में पीएम मोदी की रैली से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर के दी है।

Oct 04, 2022 / 04:10 pm

Archana Keshri

Former MP Suresh Chandel resigns from Congress party, joins BJP

Former MP Suresh Chandel resigns from Congress party, joins BJP

हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में नेताओं की अदला बदली का दौर लगातार जारी है। इस बीच खबर आई है कि पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने इस्‍तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। हिमाचल में पीएम मोदी की रैली से पहले हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व लोकसभा सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और एक घंटे के अंदर भाजपा की सदस्यता ले ली। मंगलवार को सुरेश चन्देल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। इसकी जानकारी खुद सुरेश चंदेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
सुरेश चंदेल ने पहले ट्वीट करके अपने इस्तेफे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।” इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए अपने इस्तीफे का पत्र भी शेयर किया।
https://twitter.com/isureshchandel/status/1577203253645021185?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके एक घंटे बाद सुरेश चंदेल ने भाजपा में शामिल होने की भी जानकारी दी। उन्होंने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी, संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुआ।”
https://twitter.com/isureshchandel/status/1577221988195921921?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि इससे पहले सुरेश चंदेल भाजपा सरकार में 3 बार सांसद रहे और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उन्होंने साल 1998, 1999 और 2004 में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। सुरेश चंदेल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, लेकिन साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले चंदेल ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। आगामी विधानसभा चुनाव में बिलासपुर सदर विधानसभा सीट से उनका टिकट पक्का माना जा रहा था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अब फिर से वापस वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें

Himachal Pradesh News: पीएम मोदी के बिलासपुर की रैली को लेकर चल रही तैयारियां, सीएम जयराम ठाकुर ने लिया जायजा

Home / National News / Himachal Pradesh News: मोदी की रैली से पहले बिलासपुर में कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने दिया इस्‍तीफा, भाजपा में हुए शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो