scriptIMA पासिंग आउट परेडः इस बार सर्वाधिक अधिकारी UP से, जानिए राजस्थान से कितनों को मिला ये गौरवशाली मौका | IMA Passing Out Parade: Maximum Commissioned Officers from UttarPradesh | Patrika News
71 Years 71 Stories

IMA पासिंग आउट परेडः इस बार सर्वाधिक अधिकारी UP से, जानिए राजस्थान से कितनों को मिला ये गौरवशाली मौका

देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए 423 जवान भारतीय सेना में शामिल हो गए।

आगराJun 10, 2017 / 12:15 pm

Abhishek Pareek

देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए 423 जवान भारतीय सेना में शामिल हो गए। देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में कड़े प्रशिक्षण आैर मेहनत के बाद कैडेट्स के लिए ये गौरवशाली क्षण आया। पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अधिकारी बनने वाले सर्वाधिक जांबाज उत्तर प्रदेश के हैं। 
देहरादून की सैन्य अकादमी में इस बार कुल 490 कैडेटस पास आउट हुए। इनमें से 10 देशों के 67 कैडेट्स भी शामिल हैं। इस लिहाज से भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाले 423 जवानों में से 74 कैडेट्स उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं हरियाणा के 49 आैर उत्तराखंड के 40 कैडेट्स अधिकारी बने हैं। 
यदि क्षेत्रफल के लिहाज से देखें तो उत्तराखंड जैसे राज्य के 40 कैडेट्स का अधिकारी बनना बताता है कि सैन्य सेवाआें के प्रति उत्तराखंड के युवाआें में कितना उत्साह है। देश के लिए सर्वाधिक कैडेट देने वाले राज्यों में टाॅप तीन राज्यों में अलावा चौथे स्थान पर राजस्थान है। राजस्थान के 30 कैडेट पास आउट हुए। 
भारतीय सेना को मिले 423 नए अधिकारी, पासिंग आउट परेड में आर्मी चीफ भी रहे मौजूद

इस फेहरिस्त में पांचवे स्थान पर बिहार है, जिसके 28 कैडेट्स हैं। छठे स्थान पर 24 कैडेट्स के साथ महाराष्ट्र, सातवें स्थान पर 23 कैडेट्स के साथ दिल्ली, आठवें स्थान पर 21 कैडेट्स के साथ हिमाचल प्रदेश है। वहीं नवें स्थान पर 17-17 कैडेट्स के साथ केरल आैर पंजाब हैं। इसके अलावा दसवें स्थान पर जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल आैर कर्नाटक दसवें स्थान पर है। इन तीनों राज्यों के 11-11 कैडेट्स हैं।
SCO समिट में गूंजा ‘मेरा जूता है जापानी’ आैर ‘आवारा हूं’, शीर्ष नेताआें ने खूब उठाया लुत्फ

वहीं मित्र देशों के 67 कैडेट्स में से 48 अफगानिस्तान के हैं। इसके बाद फिजी आैर तजाकिस्तान के 3-3 कैडेट्स शामिल हैं। 

Home / 71 Years 71 Stories / IMA पासिंग आउट परेडः इस बार सर्वाधिक अधिकारी UP से, जानिए राजस्थान से कितनों को मिला ये गौरवशाली मौका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो