scriptIMD Alert In Lok sabha Elections 2024: सात दिन में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान, 14 अप्रैल तक 42 डिग्री तक जाएगा पारा | IMD Alert Temperature will increase by3 degrees in 7 days mercury will reach 42 degrees by April 14 | Patrika News
राष्ट्रीय

IMD Alert In Lok sabha Elections 2024: सात दिन में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान, 14 अप्रैल तक 42 डिग्री तक जाएगा पारा

IMD Alert In Lok sabha Elections 2024: अबकी बार का चुनाव (Elections 2024) में देश का हर प्रत्याशी प्रकृति से लड़ता नजर आएगा। इस बार पेड़ (Tree Power) कीमत भी पता चलेगी और गर्मी के थपेड़े (Heat Wave) में आम लोगों का जीवन भी। एक सप्ताह में ही तीन डिग्री पारा बढ़ने की आशंका है।

Apr 02, 2024 / 05:21 pm

Anand Mani Tripathi

imd_alert_temperature_will_increase_by_3_degrees_in_7_days_mercury_will_reach_42_degrees_by_april_14.png

IMD Alert In Lok sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच मौसम का रूख तीखा रहेगा। अबकी बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने प्रतिद्धंदियों से ही नहीं बल्कि गर्मी और लू से भी लड़ना पड़ेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ.एम महापात्र ने बताया कि हिमालयन क्षेत्र, पूर्वोत्तर और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर अगले सात दिन में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। महापात्र ने बताया है कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। सात अप्रैल तक लू की कोई चेतावनी नहीं है। अगले सप्ताह इसके 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

 


देश में 2022 में लू के शुरुआती असर ने भारत में गेहूं उत्पादन को प्रभावित किया। इसके कारण दुनिया के दूसरे सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देश को निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। दक्षिण बंगाल में इसी हफ्ते चल सकती है लू मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में पांच अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।

 


अनुमान है कि इस बार अप्रैल में 1-3 दिन की बजाए 2-8 दिन लू के हो सकते हैं। यह स्थिति गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा आंध्र में हो सकती है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम जिलों में 3-5 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है।

Home / National News / IMD Alert In Lok sabha Elections 2024: सात दिन में तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान, 14 अप्रैल तक 42 डिग्री तक जाएगा पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो