राष्ट्रीय

Independence Day 2021: जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी 15 रोचक बातें

Independence Day 2021: आइए आज हम जानेंगे 15 अगस्त से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में।

Aug 15, 2021 / 04:11 pm

Neelam Chouhan

Independence Day 2021: जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी 15 रोचक बातें

नई दिल्ली। Independence Day 2021: 15 अगस्त 1947 के दिन भारत आजाद हुआ था। अंग्रेजों ने भारत में दो सदी से भी ज्यादा शासन किया था। 15 अगस्त का दिन भारत के इतिहास के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। ये दिन खुशियों के साथ-साथ उन लोगों को याद करने का भी दिन है, जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की थी। इसलिए 15 अगस्त से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में आपको जानना चाहिए।
1. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के स्वाधीनता का नेतृत्व महात्मा गांधी जी के द्वारा किया गया था। लेकिन जब भारत देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी जब गांधी जी इस खुशी के अवसर में मौजूद नहीं थे।
2.महात्मा गांधी उस दिन दिल्ली से बहुत दूर थे। वे उस समय बंगाल के नोआखली में थे। जहां वे दो गुटों के बीच हिंसा को रोकने के लिए अनशन पर बैठे थे।

3. 15 अगस्त को भारत देश अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त होगा, जब ये बात तय हो गई थी तब सरदार पटेल और जवाहर लाल नेहरू ने गांधी जी के लिए एक पत्र लिखा था। उसमें ये बात कही गई थी कि 15 अगस्त को हमें आजादी मिलेगी। इस खुशी के अवसर पर आपका आशीर्वाद बेहद जरूरी है क्योंकि गांधी जी को राष्ट्रपिता माना जाता है।
यह भी पढ़ें:15 अगस्त का कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के अनुरूप ही मनाया जाएगा

4. इस पत्र का जवाब देते हुए गांधी जी ने कहा था कि वे इस दंगे को रोक कर रहेंगे और उन्होंने कहा यदि ये सांप्रदायिक दंगा नहीं रुका तो वे अपनी जान भी दे देंगे।
5. जवाहरलाल नेहरू ने अपना ऐतिहासक भाषण “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” 14 अगस्त की रात को वायसराय लॉज जो कि आज के समय राष्ट्रपति भवन है, में दिया था।

6. नेहरू जी की इस स्पीच को पूरे विश्व द्वारा सुना गया था, लेकिन उस दिन गांधी जी नौ बजे ही सोने चले गए थे।
7. 15 अगस्त 1947 को लॉर्ड माउंटबेटेन ने अपने कार्यालय में काम किया, उसके बाद दोपहर के समय जवाहर लाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और उसके बाद इंडिया गेट में प्रिसेंज गार्डन में एक सभा को संबोधित किया।
8. आपको पता होगा कि हर बार 15 अगस्त के दिन लाल किले में ही झंडा फहराया जाता है। लेकिन 15 अगस्त 1947 को यह नहीं हुआ था। नेहरू जी ने 16 अगस्त को झंडा फहराया था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध में ये बात बताई गई है।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर अपने दोस्तों को भेजें देशभक्ति से भरे ये बधाई के संदेश

9. भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड माउंटबेटेन ने प्रेस सचिव कैम्पबेल जॉनसन के अनुसार मित्र देश की सेनाओं के सामने जापान के आत्म-समर्पण की दूसरी वर्षगांठ 15 अगस्त को ही पड़ रही थी। इस कारण भारत को गुलामी से आजाद करने का निर्णय लिया गया था।
10. 15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान एक ही थे, इनका विभाजन नहीं हुआ था। दोनों देशों के विभाजन का फैसला 17 अगस्त को किया गया था और इस दिन रेडक्लिफ लाइन की घोषणा की गई जो कि भारत और पाकिस्तान की सीमाओं को अलग करता है।
11. भारत के पास अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। रविंद्रनाथ टैगोर का “जन गण मन” बन तो 1911 में गया था, लेकिन भारत ने 1950 में “जन गण मन” को अपना राष्ट्र गान माना था।
12. क्या आपको पता है कि 15 अगस्त भारत के अलावा तीन और देशों का स्वतंत्रता दिवस भी है। इस दिन दाक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगों ये देश भी आजाद हुए थे।

13. 15 अगस्त 1519 को पनामा शहर बनाया गया था।
14. 15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कोलकाता से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई थी।

15. 15 अगस्त 1872 को महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था। जिन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने की लड़ाई में शामिल थे।

Home / National News / Independence Day 2021: जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी 15 रोचक बातें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.