scriptभारत ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, जानिए सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला | India bans wheat exports with immediate effect | Patrika News
राष्ट्रीय

भारत ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, जानिए सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला

India bans wheat exports : भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि किसी भी देश के द्वारा जब खाद्य जरूरत को पूरा करने के लिए अनुरोध किया जाएगा तो उसी के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी।

May 14, 2022 / 10:33 am

Abhishek Kumar Tripathi

india-bans-wheat-exports-with-immediate-effect.jpg
India bans wheat exports : भारत ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दे कि रूस भारत का सबसे बड़ा गेहूं निर्यातक है जिसके बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण काला सागर क्षेत्र से गेहूं के निर्यात में गिरावट आने के बाद विश्व के गेहूं खरीदारों ने भारत की ओर रूख किया है।
भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि देश की समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने और पड़ोसी व अन्य कमजोर देशों की जरूरतों का समर्थन करने के लिए, केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही अधिसूचना में कहा गया है कि अन्य देशों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सरकार के पास किए गए अनुरोध के आधार पर निर्यात की अनुमति दी जाएगी।
 
https://twitter.com/ANI/status/1525320358467076097?ref_src=twsrc%5Etfw

गेहूं की कीमत में 40% आई तेजी

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की कीमत में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 40% की तेजी आई है। रूस के बाद भारत गेहुं का सबसे बड़ा निर्यातक है, इसके कारण भारत से गेहूं का निर्यात बढ़ गया है। तेजी से मांग बढ़ने के कारण स्थानीय मार्केट में गेहूं व आटे की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सरकार के द्वारा इसीलिए गेहूं के निर्यात पर प्रबंधन लगा दिया है जिससे स्थानीय मार्केट में गेहूं व आटे की बढ़ रही कीमतों को नियंत्रित किया जा सके।

प्याज के बीज के निर्यात को किया जाएगा आसान

एक अलग अधिसूचना में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने प्याज के बीज के लिए निर्यात को आसान बनाने की घोषणा की है। हालांकि इससे पहले प्याज के बीज के निर्यात पर भी रोक लगा दी गई थी।

Home / National News / भारत ने तत्काल प्रभाव से गेहूं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, जानिए सरकार ने क्यों लिया ऐसा फैसला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो