
'India can do better if',Chidambaram takes dig at PM Modi over Pegasus
पेगासस मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में है और इस बार एक अमेरिकी अखबार के दावे के बाद से है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि भारत सरकार ने इजरायल से पेगासस भी रक्षा सौदे के दौरान खरीदा था। इस दावे को लेकर अखबार ने कोई सबूत नहीं दिए हैं। हालांकि, इस दावे ने कांग्रेस को मोदी सरकार पर हमला करने का एक अवसर दे दिया है। अब चिदंबरम ने पीएम मोदी के संदेश पर तंज कसा है और उनसे अगली बार पेगासस का अड्वान्स वर्ज़न लाने का की बात कही है।
क्या कहा चिदंबरम ने?
चिदंबरम ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "पीएम ने कहा कि भारत-इजरायल संबंधों में नए लक्ष्य निर्धारित करने का यह सबसे अच्छा समय है। बेशक, यह इज़राइल से पूछने का सबसे अच्छा समय है कि क्या उनके पास पेगासस स्पाइवेयर का कोई अड्वान्स वर्ज़न ले आयें।"
अगला सौदा 4 अरब डॉलर का
अपने अगले ट्वीट में चिदंबरम ने कहा, "पिछला सौदा 2 अरब डॉलर में हुआ था। भारत इस बार बेहतर कर सकता है। अगर हमें 2024 के चुनावों से पहले और अधिक परिष्कृत स्पाइवेयर मिलते हैं, तो हम उन्हें $4 बिलियन भी दे सकते हैं।"
इजरायल के साथ संबंधों कि मजबूत करने का बेहतर समय
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने एक संदेश में शनिवार को कहा था कि 'भारत इस साल आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और इजरायल भी अगले वर्ष ये उपलब्धि हासिल कर लेगा।'
इसके साथ पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे और मजबूत करने का बेहतर समय बताया था।
अमेरिकी अखबार ने क्या किया था दावा?
दरअसल, अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पीएम मोदी ने वर्ष 2017 में इजरायल के साथ रक्षा सौदे के साथ साथ इजरायल से पेगासस सॉफ्टवेयर भी खरीदा था। इसके पद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए उसे 'देशद्रोही' तक का दर्जा दिया है।
यह भी पढ़े - भारत-इजराइल के संबंधों पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- Israel ने हमारी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है
यह भी पढ़े - इजरायल के साथ भारत की 'Pegasus डील' की रिपोर्ट आधारहीन- सरकारी सूत्रों का दावा
Updated on:
30 Jan 2022, 12:26 PM IST
Published on:
30 Jan 2022, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.