राष्ट्रीय

भारतीय सेना अब नहीं करेंगी ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल, जानिए क्यों लगाई रोक

ALH Dhruv: भारत की सेनाओं को ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर के संचालन को रोकने का आदेश दिया गया है। यह आदेश अस्थायी है। हाल ही में मुंबई तट पर भारतीय नौसेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही।

Mar 11, 2023 / 10:17 am

Shaitan Prajapat

ALH Dhruv

ALH Dhruv: भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। हाल ही हुए हादसे के बाद अब रक्षा बलों ने बड़ा फैसला किया है। मुंबई में हादसे के बाद भारतीय सेना ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेगी। ये आदेश अस्थायी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही, ऐसे में एहतियाती उपाय मिलने तक इस अस्थायी आदेश को जारी किया गया है।

 


नौसेना के हेलीकॉप्टर की मुंबई तट से दूर अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि राहत की बात है कि क्रू के सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, एएलएच ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस वजही से इसे पानी पर आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया।

 

 


शीर्ष रक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि मुंबई तट पर एएलएच के दुर्घटना होने की जांच होने तक और एहतियाती तौर पर इन हेलीकॉप्टरों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। मामले में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि जब तक जांचकर्ताओं को मुंबई तट पर घटना के कारण का पता नहीं चलता, तब तक इस हेलीकॉप्टर के अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है।

 

 


एचएएल के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने ऐहतियात के तौर पर पहले ही कदम उठा लिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही कमियों को ठीक कर लिया जाएगा ताकि हेलीकॉप्टरों का फिर से संचालन किया जा सके। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) पूरी तरह से भारत में निर्मित हैं। इनका इस्तेमाल हथियार, सामग्री, जवानों को एक जगह से दूसरे जगह लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।

 

Hindi News / National News / भारतीय सेना अब नहीं करेंगी ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल, जानिए क्यों लगाई रोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.