3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Romeo Helicopter : भारतीय नौसेना में 6 मार्च को शामिल होगा समंदर में पनडुब्बी मारने वाला एमएच 60 आर हेलिकॉप्टर, जानिए इसकी ताकत और खासियत

Indian Navy's new killer 'Romeo' : भारतीय नौ सेना (Indian Navy) एमएच 60 आर (MH-60R Seahawk) को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसे रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) भी बुलाते हैं। यह स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत IAC Vikrant की भी ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

2 min read
Google source verification
indian_navy_inducted_mh_60r_seahawk_submarine_killer_romeo_helicopter_on_march_6.png

Indian Navy's new killer 'Romeo' : भारतीय नौ सेना (Indian Navy) के बेड़े की ताकत अब और बढ़ने जा रही है। भारतीय नौ सेना कोच्चि में समंदर में पनडुब्बी की तलाश कर उसे मार गिराने वाले एमएच 60 आर (MH-60R Seahawk) को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसे रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) भी बुलाते हैं। यह हेलीकॉप्टर स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत IAC Vikrant की भी ताकत बढ़ाने का काम करेगा।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छह मार्च को यहां-आईएनएस गरुड़ में शामिल नए एमएच 60 आर सीहॉक बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर को बेड़े में शामिल करेंगे। इस स्कवाड्रन को कैप्टन एम अभिषेक राम की कमान के तहत आईएनएएस 334 के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने फरवरी, 2020 में 24 एमएच 60 आर हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से अब तक छह भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। 2025 तक भारतीय नौसेना को 24 हेलिकॉप्टर में से बचे हुए 18 हेलिकॉप्टर भी मिल जाएंगे। इससे पहले तीन हेलिकॉप्टर 2021 में और दो इस साल के मध्य में नौसेना को मिले थे। इस हेलिकॉप्टर को रोमियो हेलिकॉप्टर (Romeo Helicopter) के नाम से भी बुलाते हैं।

1.रोमियो अधिकतम 270 किलोमीटर की गति से उड़ सकता है।

2.रोमियो की अधिकतम गति सीमा 330 किलोमीटर प्रति घंटा है।

3.इस हेलीकॉप्टर के मुख्य पंखे का व्यास 53.8 फीट है।

4.यह एक बार में 830 km तक की दूरी तय कर सकता है।

5.यह अधिकतम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

6.इसकी सीधे उठने की गति 1650 फीट प्रति मिनट है।

7.एक रोमियो हेलिकॉप्टर के कीमत करीब 584 करोड़ रुपए है।

8.रोमियो में दो जनरल इलेक्ट्रिक के टर्बोशैफ्ट इंजन लगे हैं।

9.यह टेकऑफ के समय 1410x2 किलोवॉट की ताकत पैदा करता है।

10. एमएच 60आर वर्जन आमतौर पर एंटी-सबमरीन वर्जन है।

11. भारत 24 रोमियो 14 हजार करोड़ रुपए में खरीद रहा है।

12.इसमें दो मार्क 46 टॉरपीडो या MK 50 या MK 54s टॉरपीडो लग सकते हैं।

13.इसमें 4 से 8 AGM-114 Hellfire Missile लगाए जा सकते हैं।

14.रोमियो को फ्रिगेट,कॉर्वेट या विध्वंसक युद्धपोतों से भी ऑपरेट कर सकते हैं।

15.रोमियो को अमरीका की स्कोरस्की एयरक्राफ्ट कंपनी ने तैयार किया है।

16.रोमियो हेलिकॉप्टर पर दर्जनों सेंसर्स और रडार लगे हैं।

17.रोमियो को उड़ाने के लिए 3 से 4 क्रू मेंबर्स की जरूरत होती है।

18.रोमियो हेलिकॉप्टर में क्रू के अलावा इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं।

19.रोमियो का अधिकतम टेकऑफ वजन 10,433 किलोग्राम है।

20.रोमियो की लंबाई 64.8 फीट है. ऊंचाई 17.23 फीट है।

21. रोमियो को अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की की नौसेना उपयोग कर रही हैं।

22. रोमियो के 5 वर्जन है और1979 से अब तक 938 हेलिकॉप्टर बनाए गए हैं।

23. रोमियो का उपयोग निगरानी, जासूसी, हमला, सबमरीन बर्बाद करने में होता है।

Story Loader