Jammu Kashmir Exit Polls Result: जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों (Jammu Kashmir Election) के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जम्मू कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव हुए है। इस बार कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने मिलकर चुनाव लड़ा है। जबकि बीजेपी और पीडीपी ने अकेले ही चुनाव में ताल ठोकी है। वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आ गए है।